मोहसिन-मुनीर के चंगुल में फंसा बांग्लादेश, पाकिस्तान की बात मान हुआ बर्बाद, देश में हो सकता है क्रिकेट खत्म
Bangladesh Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अब एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है, जहाँ से उसकी एक गलती देश के पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम को तहस-नहस कर सकती है। आगामी बुधवार को आईसीसी (ICC) की डेडलाइन खत्म हो रही है, लेकिन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का 'एंटी-इंडिया ईगो' (भारत विरोधी अहंकार) खेल पर भारी पड़ता दिख रहा है।
विशेषज्ञों की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब अपनी ही अंतरिम सरकार की जिद और आईसीसी के नियमों के बीच फंस गया है। सरकार के भारत विरोधी रुख के कारण BCB के लिए अब 'यू-टर्न' लेना और भारत की यात्रा करना लगभग नामुमकिन सा हो गया है।

अगर बांग्लादेश बुधवार तक भारत आने के लिए राजी नहीं होता है, तो आईसीसी सख्त कदम उठाते हुए उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है, जिससे बोर्ड को करोड़ों डॉलर का नुकसान और इंटरनेशनल बैन का सामना भी करना पड़ सकता है।
पाकिस्तान ने किया काम खराब
इस पूरे विवाद में सबसे दिलचस्प मोड़ पाकिस्तान (PCB) की एंट्री है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ही बांग्लादेश को शह दी है कि अगर वे भारत नहीं जाते हैं, तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप से हाथ खींच लेगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान सच में अपना इतना बड़ा नुकसान सहेगा? या फिर वह केवल बांग्लादेश को मोहरा बनाकर भारत की मेजबानी को खराब करना चाहता है?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दोस्ती तो एशिया कप के फाइनल के बाद भी देखी गई थी। उस समय मोहसिन नकवी के साथ बीसीबी के हेड मौजूद थे। वहां बांग्लादेश की टीम फाइनल में नहीं थी लेकिन दोस्ती निभाई जा रही थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भारत के खिलाफ उकसाते हुए वर्ल्ड कप से बाहर करने की कगार तक ला दिया है।
पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई और वहां की सरकार का प्रयास भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब करने पर रहा है और सफलता भी मिली है। शेख हसीना का भारत आने के बाद से पाकिस्तान ने बांग्लादेश में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। असीम मुनीर की तरफ से यह प्रयास पाकिस्तान की सरकार के जरिए कराया जा रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार भी एंटी-इंडिया सेंटीमेंट वाली है, उसका फायदा पाकिस्तान ने क्रिकेट डिप्लोमेसी से उठाने का प्रयास किया है। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब पूरी तरह से इस कीचड़ में फंस गया है।
क्या बर्बाद हो जाएगा बांग्लादेशी क्रिकेट?
क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि बांग्लादेश ने इस विरोध में इतनी दूर तक कदम बढ़ा दिए हैं कि अब उनके लिए पीछे हटना 'नाक कटने' जैसा होगा। लेकिन अगर वे नहीं खेलते हैं, तो उनके खिलाड़ियों का करियर और बोर्ड की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications