मार्कस स्टोइनिस टाइम आउट हो गए लेकिन अम्पायरों ने उनको खेलने दिया, बिग बैश लीग में भड़का खिलाड़ी

मार्कस स्टोइनिस देरी से खेलने आए थे और अम्पायरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, इसे लेकर एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से सवाल उठाए गए हैं।

Marcus Stoinis

BBL, Marcus Stoinis: बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 8 रनों से जीत दर्ज कर ली। हालांकि मैच के बाद एक विवाद सामने आया है। विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी का कहना है कि स्टोइनिस खेलने से पहले ही टाइम आउट हो गए थे लेकिन अम्पायर ने उनको खेलने का मौका दिया।

फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाड़ी एडम होज ने कहा कि स्टोइनिस वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं लेकिन ईमानदारी से कहूँ तो मैं उनकी पहली गेंद से कवर पर खड़ा था। मैं काफी आश्वस्त हूँ कि वह टाइम आउट हो गए थे। वह 75 सेकंड में खेलने के लिए तैयार नहीं हो पाए थे। हम सभी अपील कर रहे थे और अम्पायरों के साथ अनबन हो गई। मैं यह नहीं जानता कि वहां क्या हुआ, लेकिन इतना पता है कि उनका समय समाप्त हो गया था। पिछले कुछ मैचों में अम्पायर क्रीज पर आने को लेकर मेरे ऊपर काफी सख्त रहे हैं।

एडम होज ने कहा कि ट्रेंट बोल्ट ने मेलबर्न के लिए कुछ अच्छे ओवर डाले और स्टोइनिस ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम की जीत में योगदान दिया। हम जब तक अम्पायर के पास जाकर उनसे सवाल करते, स्टोइनिस अपनी पहली गेंद खेल चुके थे।

उल्लेखनीय है कि बिग बैश लीग में खेलने के लिए एक नए बल्लेबाज के आने का समय 75 सेकंड होता है। इस समय के दौरान बल्लेबाज को खेलना होता है। मार्कस स्टोइनिस के देर से आने को लेकर एडिलेड ने अम्पायरों के निर्णय पर सवाल खड़े किये और मार्कस स्टोइनिस के टाइम आउट होने का संदेह जताया।

मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 186 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 6 छक्के जमाए। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जवाबी पारी में खेलते हुए 5 विकेट पर 178 रन बनाए। इस तरह मेलबर्न ने 8 रनों की करीबी अंतर से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+