'ऋषभ पंत को IPL नीलामी में मिलने चाहिए 50 करोड़,' मुंबई टेस्ट के बाद पूर्व क्रिकेटर की मांग

ऋषभ पंत ही एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज थे जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में अपने बल्ले से दमखम दिखाया था। पंत दोनों पारियों में धमाल मचाने में सफल रहे थे। स्पिन विकेट पर ऋषभ पंत ने कीवी गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और अटैक किया।

आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत के ऊपर इस बार बोली लगने वाली है। देखना होगा कि वह किस टीम में जाएंगे क्योंकि बड़ा अमाउंट उनके ऊपर लगाया जा सकता है। ऋषभ पंत को लेकर पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने बड़ी बात कही है।

rishabh pant

बासित अली ने ऋषभ पंत को मिलने वाली रकम के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जो आज तक आईपीएल नीलामी के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला है। ऋषभ पंत के ऊपर सबसे बड़ी बोली लगाने की मांग बासित अली ने की है। मुंबई टेस्ट में उनकी धाकड़ बैटिंग के बाद यह बयान आया है।

उन्होंने कहा "ऋषभ पंत ने पहली पारी में 60 और दूसरी पारी में 64 रन बनाए। मैं इस बच्चे के बारे में क्या कह सकता हूँ? लोगों का कहना है कि उन्हें आईपीएल नीलामी में 25 करोड़ रुपये में खरीदना चाहिए। हालाँकि मुझे लगता है कि उनको 50 करोड़ में खरीदा जाना चाहिए। जब उन्होंने इस पिच पर बल्लेबाजी की तो यह एक सपाट ट्रैक की तरह लग रहा था। वह जहाँ भी जाते हैं, हिट करते हैं और उनका शॉट चयन अच्छा है।"

बासित अली ने अश्विन के शॉट सलेक्शन को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी, जिसने 100 टेस्ट मैच खेले हों। उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह रिवर्स स्वीप खेल रहे हैं। टीम को उस समय एक साझेदारी की जरूरत थी।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को अब अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेलनी है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+