रोहित को आउट करने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी का महिलाओं के लिए अपमानजनक पोस्ट वायरल
Tanzim Hasan: बांग्लादेश के तंजीम हसन शाकिब नेगेटिव खबर की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने एशिया कप से डेब्यू करते हुए अच्छा खेल दिखाया लेकिन मैदान से बाहर की एक चीज के कारण उनको ट्रोल किया जा रहा है। महिलाओं के लिए उनकी खराब सोच का पोस्ट वायरल हुआ है।
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का विकेट लेने वाला यह बांग्लादेशी खिलाड़ी फेसबुक पर अपनी एक पुरानी पोस्ट के कारण फंस गया है। फैन्स ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसमें कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं, जो महिलाओं के प्रति इस क्रिकेटर की सोच को दर्शाता है।

तंजीम ने लिखा कि अगर पत्नी काम करती है तो पति तथा बच्चों के अधिकार सुनिश्चित नहीं होते हैं। इसके अलावा यह भी लिखा गया कि अगर पत्नी काम करती है, तो उसकी सुन्दरता खराब हो जाती है। पत्नी के काम करने से परिवार बर्बाद हो जाता है। पत्नी काम करती है, तो समाज भी बर्बाद हो जाता है।
इस तरह की सोच वाला पोस्ट वायरल होने के बाद इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। डेब्यू करने के बाद ऐसा होने की उम्मीद इस खिलाड़ी ने नहीं की होगी। हर तरफ उनकी आलोचना देखने को मिल रही है और फैन्स भी भड़क गए हैं।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस मामले को देख रहा है। बीसीबी पूरी तरह इसे जानने के बाद कोई कड़ा एक्शन ले सकता है। फ़िलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की नज़रें इस मामले के ऊपर है। आने वाले समय में शायद कोई एक्शन देखने को मिल सकता है। महिलाओं ने भी तंजीम की आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications