BAN vs NED Live: बांग्लादेश की करारी हार, नीदरलैंड्स ने 87 रनों से हराया

BAN vs NED Live Match: नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में बांग्लादेश को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स की टीम ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नीदरलैंड्स ने जीत हासिल की थी। बांग्लादेश की टीम 142 पर आउट हो गई।

पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की इम 229 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद बांग्लादेश की टीम बिखर गई। पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और एक के बाद एक आउट होते चले गए। बांग्लादेश 142 के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई।

bangladesh vs netherlands

बांग्लादेश और नीदरलैंड्स मैच के लाइव अपडेट्स यहां देखें

LIVE Feed
Oct 28, 2023, 9:24 PM IST

नीदरलैंड्स की 87 रनों से जीत

बांग्लादेश की टीम 142 रन बनाकर आउट हो गई, नीदरलैंड्स ने एक और जीत दर्ज कर ली, दूसरी जीत हासिल की है नीदरलैंड्स की टीम ने
Oct 28, 2023, 9:20 PM IST

नौवां विकेट गिरा

मुस्ताफिजुर रहमान 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए और बांग्लादेश का नौवां विकेट गिर गया
Oct 28, 2023, 9:14 PM IST

40 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और 8 विकेट पर 140 रन है बांग्लादेश का स्कोर
Oct 28, 2023, 9:01 PM IST

बांग्लादेश को जीतने के लिए 109 रनों की दरकार है, नीदरलैंड्स को 2 विकेट लेने की आवश्यकता है
Oct 28, 2023, 8:45 PM IST

महमुदुल्लाह आउट

बांग्लादेश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, वह 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए
Oct 28, 2023, 8:34 PM IST

विकेट टाइम

अच्छी बैटिंग कर रहे मेहदी हसन दुर्भाग्य से रन आउट हो गए, वह 17 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, बांग्लादेश का स्कोर अब 7 विकेट पर 109 रन है
Oct 28, 2023, 8:20 PM IST

बांग्लादेश के 100 रन

बांग्लादेश ने रेंगते हुए 100 रनों का स्कोर हासिल कर लिया है, महमुदुल्लाह 17 और मेहदी हसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं
Oct 28, 2023, 8:14 PM IST

महमुदुल्लाह और मेहदी हसन क्रीज पर हैं, धीमी गति से स्कोर आगे बढ़ते हुए 6 विकेट पर 93 रन हो गया है
Oct 28, 2023, 8:02 PM IST

23 ओवर समाप्त होने पर बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 81 रन हो गया है, नीदरलैंड्स मजबूत स्थिति में है
Oct 28, 2023, 7:47 PM IST

बांग्लादेश को छठा झटका

मुशफिकुर रहीम भी आउट होकर चलते बने, वह 1 रन के निजी स्कोर पर मीकेरन की गेंद पर आउट हो गए
Oct 28, 2023, 7:33 PM IST

पांचवां विकेट गिरा

मेहदी हसन अच्छी बैटिंग कर रहे थे, वह 35 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, बांग्लादेश की आधी टीम वापस जा चुकी है और हार का खतरा मंडरा रहा है
Oct 28, 2023, 7:25 PM IST

शाकिब आउट

शाकिब अल हसन भी 5 रन के निजी स्कोर पर मीकेरन का शिकार बने हैं, चौथा झटका बांग्लादेश को और स्कोर 4 विकेट पर 63 रन है
Oct 28, 2023, 7:12 PM IST

बड़ा झटका

एक और बड़ा झटका बांग्लादेश को लगा है, मीकेरन ने नजमुल हुसैन को 9 रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया, 49/3
Oct 28, 2023, 7:05 PM IST

धीरे-धीरे बांग्लादेश का स्कोर आगे बढ़ रहा है, मेहदी हसन मिराज और नजमुल शान्तो क्रीज पर हैं, स्कोर 2 विकेट पर 45 रन है
Oct 28, 2023, 6:52 PM IST

8 ओवरों के की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 29/2 है, काफी धीमी शुरुआत हुई है, विकेट गिरने का दबाव
Oct 28, 2023, 6:42 PM IST

एक और विकेट गिरा

वैन बीक को तंजिद हसन ने 15 के निजी स्कोर पर चलता किया, बांग्लादेश को दूसरा झटका भी लग गया
Oct 28, 2023, 6:36 PM IST

बांग्लादेश को पहला झटका

आर्यन दत्त ने लिटन दास को आउट कर दिया, वह महज 3 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, सर 19/1
Oct 28, 2023, 6:25 PM IST

लिटन दास और तंजिद हसन ने पारी शुरू की है, बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट गंवाए 7 रन है
Oct 28, 2023, 5:44 PM IST

नीदरलैंड्स की पारी समाप्त

नीदरलैंड्स ने अपने 50 ओवर पूरे खेले हैं और 229 रन बनाकर टीम आउट हो गई, बांग्लादेश को जीतने के लिए 230 रन बनाने होंगे, तस्कीन, शोरिफुल, मुस्ताफिजुर और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके
Oct 28, 2023, 5:31 PM IST

आठवां विकेट गिरा

नीदरलैंड्स के शरिज अहमद आउट हो गए हैं, आठवां झटका लगा डच टीम को और स्कोर 194 रन है
Oct 28, 2023, 5:17 PM IST

एक और विकेट

एंगेलब्रेक्ट भी आउट हुए, 35 रनों के निजी स्कोर पर उनकी पारी मेहदी हसन ने समाप्त कर दी
Oct 28, 2023, 5:14 PM IST

एडवर्ड्स के रूप में नीदरलैंड्स को छठा झटका लगा है, वह 68 के निजी स्कोर पर आउट हुए, स्कोर 6 विकेट पर 185 रन
Oct 28, 2023, 4:55 PM IST

कप्तान ने जड़ी फिफ्टी

कप्तान एडवर्ड्स ने संकटमोचक की भूमिका निभाई है और नीदरलैंड्स के लिए अर्धशतक जमाया है, बेहतरीन बैटिंग
Oct 28, 2023, 4:47 PM IST

नीदरलैंड्स के 150 रन

एडवर्ड्स ने क्रीज का एक कोना पकड़ लिया है और अर्धशतक के करीब हैं, स्कोर 5 विकेट पर 150 रन हो गया है
Oct 28, 2023, 4:25 PM IST

33 ओवर का खेल समाप्त और नीदरलैंड्स का स्कोर 5 विकेट पर 130 रन है, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स क्रीज पर बने हुए हैं, वह 37 पर खेल रहे हैं
Oct 28, 2023, 4:03 PM IST

नीदरलैंड्स को झटका

बास डी लीड 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, उनको तस्कीन अहमद ने पवेलियन की राह दिखा दी है
Oct 28, 2023, 3:51 PM IST

नीदरलैंड्स के 100 रन

नीदरलैंड्स के कप्तान एडवर्ड्स और बास डी लीड क्रीज पर टिके हैं और स्कोर 100 का आंकड़ा पार कर गया है
Oct 28, 2023, 3:30 PM IST

20 ओवर समाप्त हो गए हैं और नीदरलैंड्स का स्कोर 4 विकेट पर 84 रन, डी लीड और कप्तान एडवर्ड्स क्रीज पर हैं
Oct 28, 2023, 3:17 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन हो गए हैं
Oct 28, 2023, 3:06 PM IST

एक और विकेट

एक और विकेट गिरा नीदरलैंड्स का, इस बार एकरमैन आउट हुए, वह 15 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार बन गए, स्कोर 4 विकेट पर 63 रन
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+