बांग्लादेश के धुआंधार खिलाड़ी की हुई वापसी, टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ धांसू टीम का ऐलान

Bangladesh Team for T20 World Cup: यूएसए में टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया गया है। हाल ही में बांग्लादेश ने घरेलू सीरीज में ज़िम्बाब्वे को पराजित किया था। नजमुल हसन शान्तो टीम की कप्तानी करेंगे। शाकिब अल हसन भी इस टीम में शामिल किये गए हैं।

तस्कीन अहमद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है और टीम में कुल 15 नामों को शामिल किया गया है। तस्कीन के ऊपर चोट का खतरा भी है, इस वजह से हसन महमूद को भी टीम के साथ जाने के लिए सलेक्ट किया गया है। हालांकि समय रहते तस्कीन के फिट होने की उम्मीद है।

bangladesh team

साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश की टीम में महमुदुल्लाह को शामिल नहीं किया गया था। महमुदुल्लाह लम्बे समय से टीम में नहीं थे लेकिन इस साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनको टीम में शामिल किया गया था। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भी वह टीम में शामिल थे।

महमुदुल्लाह की तूफानी बैटिंग की क्षमता को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उनकी उम्र अब 38 साल हो गई है लेकिन इसका फर्क नहीं पड़ा। अनुभव का लाभ भी उनको मिला है। हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से टीम में वापस आने वाले शाकिब अल हसन को भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है।

हाल ही में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर गए मुस्ताफिजुर रहमान को भी टीम में शामिल किया गया है. वह तेज गेंदबाजी आक्रमण को लीड करने वाले हैं. तंजिद साकिब इस टीम में चौथे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किये गए हैं. मेहदी हसन, तनवीर इस्लाम और रिशाद हुसैन आदि खिलाड़ियों को विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर रखा गया है।

बांग्लादेश टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीम हसन तमीम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, सौम्या सरकार, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीद हसन साकिब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+