चालाकी पड़ी भारी...बांग्लादेश करिश्माई उलटफेर करने के करीब, पाकिस्तान फिर होगा बेइज्जत!
Pakistan vs Bangladesh, 1st Test: पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के कगार पर है। पांचवें दिन लंच के बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 140 रन बना चुकी है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर मामूली 24 रनों की बढ़त ली है। बांग्लादेश की कोशिश जल्द से जल्द दो विकेट और चटकाने की होगी।
हार के करीब पाकिस्तान
इस सत्र के बाद पांचवें दिन का केवल एक सत्र बचा हुआ है। हार से बचने के लिए पाकिस्तान को महत्वपूर्ण बदलाव की जरूरत है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने एक सत्र में पांच विकेट लेकर दबदबा बनाया है। चौथे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 23/1 रन बनाए थे, जिसमें केवल सैम अयूब का विकेट गिरा था।

पांचवें दिन बांग्लादेश ने दिखाया दम
हालांकि, पांचवें दिन के पहले सत्र में पाकिस्तान ने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए: शान मसूद (14), बाबर आज़म (22), सऊद शकील (00), अब्दुल्ला शफीक (37), और आगा सलमान (00)। लंच के समय शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर थे।
गेंदबाजों ने पलटा मैच
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख तेजी से पलट दिया। एक सत्र में पाकिस्तान की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई, जिससे बांग्लादेश की गेंदबाजी की ताकत सामने आई। मेहमान टीम के पास अब पाकिस्तान द्वारा दिए गए मामूली लक्ष्य को हासिल करने का बेहतरीन मौका है।
चालाकी पड़ी भारी
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 448/6 पर पारी घोषित की। पाकिस्तान को यही चालाकी उन पर भारी पड़ गई। हालांकि, बांग्लादेश ने जवाब में 565 रन का विशाल स्कोर बनाया और 117 रन की बढ़त हासिल की। इस बड़ी बढ़त ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में भारी दबाव में डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications