'रोहित-कोहली होंगे बड़े खिलाड़ी पर बांग्लादेश है बेस्ट', भारत के खिलाफ मैच से पहले अकरम खान ने भरी हुंकार

India vs Bangladesh ODI Series: ढाका के शेर.ए.बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 4 दिसंबर को पहला मैच खेला जाना है। इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

India vs Bangladesh ODI Series: भारतीय टीम 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर पहुंच चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सभी खिलाड़ी बांग्लादेश के ढाका शहर में पहले मुकाबले के लिए पहुंच गई है। भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में फेवरेट मानी जा रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे धुरंधरों की वापसी से टीम और भी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

अकरम खान ने बांग्लादेश को बताया बेस्ट

अकरम खान ने बांग्लादेश को बताया बेस्ट

इस सीरीज से पहले मीरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक अकरम खान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने घर पर बेस्ट टीम बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास भले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी होंगे। लेकिन अपने घर पर तो बांग्लादेश ही बेहतर टीम है। लिहाजा उन्होंने बांग्लादेश को भारत के मुकाबले फेवरेट टीम करार दिया।

Recommended Video

    IND vs BAN: Bangladesh पहुंची Team India, Rohit,Virat समेत सबका भव्य स्वागत | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

    खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

    भारत के खिलाफ इस सीरज में अकरम को अपने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमताओं का सही से इस्तेमाल करते हैं तो हम भारत को मात देने में सफल होंगे। भारत एक बहुत अच्छी टीम है। लेकिन बांग्लादेश में मैच होने के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों को इसका बड़ा फायदा पहुंचेगा।

    बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा भारत

    बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा भारत

    वहीं भारत भी बांग्लादेश को किसी भी तरह से हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। यही वजह है कि टीम अपनी पूरी स्ट्रैंथ के साथ इस सीरीज में गई है। बता दें कि इन दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज भी खेला जाना है। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद 14 से 18 दिसंबर तक पहला टेस्ट मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में चटोग्राम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 दिसंबर तक शेर.ए.बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

    वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

    भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।

    बांग्लादेश- तमीम इकबाल (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक बिजॉय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ होसैन, यासिर अली, मेहिदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत होसैन, नसुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल होसैन शंटो, काजी, नूरुल हसन सोहन।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+