भारत से पंगा लेकर कंगाल होने की कगार पर बांग्लादेश? IPL बैन और वर्ल्ड कप विवाद के बाद करोड़ों का नुकसान!
Bangladesh Cricket News: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक और खेल विवादों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। लेकिन भारत से पंगा लेने पर बांग्लादेश को करोड़ों का नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की दिग्गज स्पोर्ट्स कंपनियों ने बांग्लादेश के साथ अपने कारोबारी रिश्ते तोड़ने शुरू कर दिए हैं। यह खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका है। इसके साथ ही यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है।
बांग्लादेश के टॉप खिलाड़ियों को लगा झटका (Bangladesh Cricket News)
क्रिकेट का समान बनाने वाली भारत की मशहूर कंपनी SG (Sanspareils Greenlands) ने बांग्लादेश के टॉप खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने की प्रक्रिया को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश के वर्तमान कप्तान लिटन दास सहित कई दिग्गज खिलाड़ी SG के बल्ले और गियर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कंपनियों ने अभी डील को होल्ड पर रख दिया।

बांग्लादेश को आर्थिक चोट
सिर्फ SG ही नहीं, एक और भारतीय ब्रांड सारेन स्पोर्ट्स (SS) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। खबर है कि पिछले साल शुरू हुई उथल-पुथल के बाद SS ने 4 से 5 चोटी के बांग्लादेशी खिलाड़ियों के स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट पहले ही रद्द कर दिए थे। अब यह दरार और चौड़ी होती जा रही है। इस आर्थिक चोट का कारण सिर्फ खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होना नहीं है, बल्कि पूरी सप्लाई चेन का ठप होना है।
दोनों देशों के बीच संबंधों में आई खटास
भारतीय स्पोर्ट्स कंपनियां अपनी स्पोर्ट्स अपैरल (कपड़े) और अन्य सामान बांग्लादेश की फैक्ट्रियों में बनवाती थीं। राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह सप्लाई लाइन पिछले एक साल से पूरी तरह सूख चुकी है। SG जैसी कंपनियों ने पिछले छह महीनों से बांग्लादेश में अपने उपकरणों का वितरण भी रोक दिया है। भारतीय सूत्रों का कहना है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार नहीं होता, तब तक इन व्यापारिक समझौतों पर दोबारा विचार करना मुश्किल है।
एक क्रिकेटर के लिए बल्ला, किट और जूतों की स्पॉन्सरशिप उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा होती है। भारतीय कंपनियों के पीछे हटने का मतलब है कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरणों के लिए नए विकल्प तलाशने होंगे, जो न केवल महंगे होंगे बल्कि उपलब्ध होना भी मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications