बांग्लादेश ने किया अल्टीमेटम का खंडन, ICC से बातचीत के बाद आया बड़ा बयान, क्या भारत में ही खेलने आएगी टीम?
Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा था। इसके बाद रिपोर्ट्स सामने आई कि आईसीसी ने साफ़ कह दिया है कि वर्ल्ड कप में खेलना है, तो भारत में मैच होंगे, वरना पॉइंट्स काटे जाएंगे। लॉजिस्टिक्स और अन्य टीमों को होने वाली परेशानी का जिक्र भी किया गया।
इस बीच भारत में तमाम रिपोर्ट्स प्रकाशित होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी किया है। इसमें श्रीलंका में मैचों को शिफ्ट करने का कोई जिक्र नहीं है। अब बांग्लादेश की तरफ से कहा गया है कि प्लेयर्स की सुरक्षा और टूर्नामेंट का निर्बाध आयोजन करने की प्रतिबद्धता को लेकर आईसीसी से बात हो रही है। आईसीसी ने सेफ्टी को लेकर बातचीत की है।

बीसीबी द्वारा जारी की प्रेस रिलीज में श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। इससे एक बात तो समझ में आती है कि आईसीसी से फटकार तो मिली है, बस इसे छिपाने का प्रयास हो रहा है। ऐसा भी लग रहा है कि बांग्लादेश की टीम भारत में खेलने के लिए आ सकती है। हालांकि पूरी चीजें फ़िलहाल साफ़ नहीं है।
Bangladesh Cricket Board ने प्रेस नोट में कही ये बातें
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर बोर्ड द्वारा जताई गई चिंताओं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इसमें टीम के मैचों के संभावित स्थानांतरण से जुड़ा अनुरोध भी शामिल था।
अपनी बातचीत में ICC ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम की पूर्ण और निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। ICC ने BCB के साथ मिलकर उठाई गई चिंताओं पर काम करने की इच्छा जताई है और यह आश्वासन दिया है कि आयोजन की विस्तृत सुरक्षा योजना के तहत बोर्ड के सुझावों का स्वागत किया जाएगा और उन पर समुचित विचार किया जाएगा।
BCB ने मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित उन रिपोर्टों का भी संज्ञान लिया है, जिनमें यह दावा किया गया है कि इस मामले में बोर्ड को कोई अल्टीमेटम जारी किया गया है। BCB स्पष्ट रूप से कहता है कि ऐसे दावे पूरी तरह गलत, निराधार हैं और ICC से प्राप्त संचार की प्रकृति या सामग्री को प्रतिबिंबित नहीं करते।
बोर्ड ICC और संबंधित आयोजन प्राधिकरणों के साथ सहयोगात्मक और पेशेवर तरीके से रचनात्मक संवाद जारी रखेगा, ताकि एक व्यवहारिक और प्रभावी समाधान तक पहुंचा जा सके, जो ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की सुचारु और सफल भागीदारी सुनिश्चित करे।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications