बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी का करियर समाप्त, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान
Bangladesh vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित कर दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।। नजमुल हुसैन शान्तो इन दो मैचों के लिए टीम के कप्तान हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद कप्तानी छोड़ने के बारे में सोचा था।
दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 22 दिसम्बर को खेला जाना है। तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम के साथ जेकर अली इस सीरीज के लिए टीम में वापस आ गए हैं। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 दिसंबर को शुरू होगा। टीम में एक दिग्गज नहीं होंगे।

ऊँगली में चोट की वजह से मुशफिकुर रहीम इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। शाकिब अल हसन का करियर अब लगभग समाप्त हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी वह नहीं खेल पाए थे। अब टीम में वापसी के आसार मुश्किल ही लग रहे हैं।
इस बीच ऑफ स्पिनर नईम हसन और तेज गेंदबाज खालिद अहमद को वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने प्रदर्शन को आधार बनाते हुए उनको बाहर किया होगा। हाल ही में बांग्लादेश को भारत और दक्षिण अफ्रीका दो टीमों के खिलाफ सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा था।
बांग्लादेश की टेस्ट टीम इस प्रकार है
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, महिदुल इस्लाम, लिटन दास (विकेटकीपर), जकर अली, मेहदी हसन (उप कप्तान), ताइजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद , नाहिद राणा, हसन मुराद












Click it and Unblock the Notifications