IND vs BAN: बांग्लादेश के धांसू ऑल राउंडर की वापसी, भारत के खिलाफ टी20 टीम घोषित

IND vs BAN: टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश की टीम भारत में टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। तीन मैचों की सीरीज के लिए मेहमान टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कुल 15 नामों को शामिल किया गया है। इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम घोषित की गई थी।

बांग्लादेश की टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हुई है। 14 महीने के बाद इस खिलाड़ी को वापस टीम में शामिल कर लिया गया है। भारत को टक्कर देने के लिए बांग्लादेश ने एक मजबूत और संतुलित टीम का चयन करने की कोशिश की है। टीम से कुछ ऐसे नामों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जो टी20 वर्ल्ड कप में शामिल थे।

bangladesh team

दरअसल ऑल राउंडर मेहदी हसन मेराज काफी समय से बाहर थे, उनको वापसी करने का मौका मिल गया है। उनके अलावा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स रकीबुल हसन को भी टीम में वापस बुलाया गया है।

शाकिब अल हसन ने सबसे छोटे प्रारूप से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, इस वजह से उनको टीम में नहीं रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सौम्य सरकार और तनवीर अहमद को टीम में शामिल नहीं किया गया है। दोनों अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाए।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ सलेक्टर गाजी अशरफ ने कहा कि कुछ कारणों से हमने टीम में बदलाव किया है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कैम्प में हमने परवेज हुसैन को देखा है। उन्होंने शिविर में अच्छी तरह से प्रशिक्षण लिया था। इस वजह से हमने उनको टीम में शामिल करने के बारे में सोचा।

बांग्लादेश टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+