BAN vs SL: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज काटेंगे बवाल, बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में आज कौन जीतेगा?

BAN vs SL Winner Prediction: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप में आज ग्रुप 'B' का मुकाबला होना है। बांग्लादेश के लिए इस सीजन का यह दूसरा मैच है, वहीं श्रीलंकाई टीम अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। हांगकांग के खिलाफ जीत मिली थी।

अंक तालिका में श्रीलंकाई टीम ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। बांग्लादेश की टीम दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम टॉप पर है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैदान पर गेम के साथ कहासुनी भी कई बार हो जाती है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।

ban vs sl

BAN vs SL: हेड टू हेड रिकॉर्ड

श्रीलका और बांग्लादेश के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें श्रीलंका ने बाजी मारी है लेकिन बांग्लादेश भी पीछे नहीं है। श्रीलंका ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने 8 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।

BAN vs SL: कौन जीत सकता है?

आंकड़ों को देखते हुए श्रीलंकाई टीम का पलड़ा इस मैच में भारी नज़र आ रहा है। जीत दर्ज करने की प्रबल संभावना श्रीलंकाई टीम की है। 60 फीसदी संभावना श्रीलंका की है और 40 प्रतिशत संभावना बांग्लादेशी टीम की है। हर क्षेत्र में दोनों टीमों का तगड़ा प्रदर्शन होने पर मामला फिफ्टी-फिफ्टी हो सकता है।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज

अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम की पिच अब तक सूखी रही है और इसके ऊपर दरारें भी दिखाई दी है। इससे स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। बल्लेबाजों को कोई खास फायदा नहीं हुआ है और टॉस का भी असर देखने को नहीं मिला है। आज के मैच में गेंद और बल्ले के बीच जंग हो सकती है।

मौसम में रहेगी थोड़ी गर्मी

अबू धाबी का तापमान स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे करीब 34°C रहने की संभावना है। हालांकि मैच के दौरान यह दिन का सबसे कम तापमान होगा, लेकिन तेज़ गर्मी और शुष्क मौसम खिलाड़ियों के लिए चुनौती बने रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इस वजह से पूरा मैच होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+