BAN vs IRE: वनडे में इतिहास रचने के बाद फिर टक्कर को तैयार बांग्लादेश, मैच से पहले जानें संभावित प्लेइंग 11
Bangladesh vs Ireland, playing 11 Prediction, 2nd ODI: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को खेला जाना है।

Bangladesh vs Ireland, playing 11 Prediction, 2nd ODI: बांग्लादेश की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच को 183 रनों से जीत हासिल की थी। बांग्लादेश ने वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में शाकिब अल हसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 93 रन बनाने का काम किया। पहले मैच में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद अब एक बार फिर बांग्लादेश आयरलैंड को टक्कर देने को तैयार है।
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टक्कर
सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम दूसरे मुकाबले में भिड़ने को तैयार है। सोमवार 20 मार्च को होने वाला यह मैच आयरलैंड के लिए करो या मरो का साबित होने वाला है। दूसरी तरफ बांग्लादेश की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन से एक बार फिर टीम को काफी उम्मीदें होगी।
मैच में टॉस निभाएगा अहम रोल
दूसरे वनडे मैच में भी बांग्लादेश की टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी जैसे बल्लेबाजों से आयरलैंड की टीम को वापसी की उम्मीद होगी। पिच की बात करें तो सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम की स्थिति अच्छी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है, और ओस आने की भी संभावनाएं हैं। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों टीम की कोशिश पहले गेंदबाजी करने की होगी। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश- तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदोय, यासिर अली, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन और नसूम अहमद।
आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग, स्टीफन डोहेनी, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर और ग्राहम ह्यूम।












Click it and Unblock the Notifications