BAN vs IRE: बांग्लादेश के लिए आज करो या मरो वाला मैच, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?
BAN vs IRE Live Streaming: पहले टी20 में आयरलैंड ने जबरदस्त उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को हराकर सीरीज में रोमांच भर दिया है। अब दोनों टीमें चट्टोग्राम में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां बांग्लादेश वापसी की कोशिश करेगा और आयरलैंड सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा।
स्पिन पिचों पर बांग्लादेश को पिछले मैच में हराते हुए आयरिश टीम ने कमाल कर दिया था। आज का मुकाबला उनके लिए आसान काम नहीं होने वाला है। मेजबान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है, आज हारते ही सीरीज हाथ से चली जाएगी।

कब खेला जाएगा मैच?
दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 29 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मैच शाम 5:30 बजे (भारतीय समय अनुसार) शुरू होगा, जबकि टॉस 5:00 बजे होगा।
कहां होगा मुकाबला?
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम में खेला जाएगा। यह मैदान तेज रफ्तार और बैटिंग-फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है, ऐसे में दोनों टीमों से रन बरसने की उम्मीद की जा रही है।
BAN vs IRE: कहां देखें लाइव मैच?
भारत में इस मैच का कोई टीवी ब्रॉडकास्ट नहीं होगा। यानी स्पोर्ट्स चैनल पर इसे लाइव नहीं दिखाया जाएगा। हालांकि, फैंस मैच को FanCode ऐप या FanCode वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे। इसके लिए आपको फैनकोड एप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके अलावा भारत में मुकाबला देखने का अन्य कोई तरीका नहीं है।
बांग्लादेश के लिए मुश्किल हुआ काम
पहले टी20 में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को चौंका दिया था। बांग्लादेश की बल्लेबाजी लड़खड़ाई तो आयरिश गेंदबाजों ने रणनीति के साथ दबाव बनाए रखा। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या बांग्लादेश दूसरे मैच में वापसी कर पाएगा या आयरलैंड एक और जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमा देगा।
बांग्लादेश स्क्वॉड: तंजीद हसन तमिम, परवेज़ हुसैन एमोन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद ह्रिदय, जकर अली, तंजिम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, महिदुल इस्लाम अंकोन, नूरुल हसन
आयरलैंड स्क्वॉड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टोर, हैरी टेक्टोर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडेर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोशुआ लिटल, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्डन नील, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग












Click it and Unblock the Notifications