Babar Azam ने शर्मनाक हार के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों करना पड़ा क्लीन स्वीप का सामना

PAK vs ENG, 3rd Test Babar Azam: बाबर आजम ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह पहले ऐसे पाकिस्तानी कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम को वाइटवॉश का सामना करना पड़ा है।

Babar Azam

PAK vs ENG, 3rd Test Babar Azam: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। रावलपिंडी, मुल्तान के बाद पाकिस्तान को कराची में भी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहली बार पाकिस्तान में जाकर क्लीन स्वीप जीत हासिल की है। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम को अपने सरजमीं पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।

बाबर आजम ने हार के बाद कही यह बात

बाबर आजम ने हार के बाद कही यह बात

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। पाकिस्तान को घर में पहली बार लगातार 4 टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बाबर आजम ने कहा कि एक टीम के तौर पर हार से हम दुखी है, लेकिन हमने इस सीरीज में काफी पॉजिटिव चीजें भी हासिल की है। हमने बैक टू बैक विकेट खोए और पार्टनरशिप नहीं कर सके, जिसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।

बॉलर के नहीं होने से टीम को मिला नुकसान

बॉलर के नहीं होने से टीम को मिला नुकसान

बाबर आजम ने कहा कि शाहिन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों के इंजरी होने से टीम को नुकसान हुआ है। बाबर ने कहा कि बॉलिंग हमारी हार में एक बड़ा फैक्टर रहा। हमारे जो बेस्ट पेसर थे, वो चोटिल हो गए। बाबर आजम ने इस हार के लिए टीम के बल्लेबाजों को भी दोषी बताया। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड ने दमदार अंदाज में खेला साीरीज

इंग्लैंड ने दमदार अंदाज में खेला साीरीज

राची टेस्ट में जीत के लिए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम ने कराची टेस्ट में पाकिस्तान को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। पाकिस्तान की हार के बाद पाक मीडिया और फैंस बेहद गुस्से में हैं और वह लगातार टीम मैनजमेंट से सवाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+