'कप्तान मैं हूं जनाब', बाबर आजम से बिना पूछे ही अनिल चौधरी ने लिया DRS, फिर क्या हुआ- VIDEO
दुबई, 10 सितंबर: आईसीसी ने क्रिकेट में अंपायर के फैसले को रिव्यू करने के लिए एक डीआरएस सिस्टम बनाया है जिसके लिए अंपायर कप्तान की सहमति के बाद तीसरे अंपायर को अपने फैसले को रिव्यू करने के लिए भेजता है। लेकिन इसके लिए मैदानी अंपायर के पास कप्तान ही सिग्नल भेजता है। आप देख चुके होंगे कि कप्तान अक्सर दोनों हाथों से अंग्रेजी के अक्षर 'T' का सिंबल बनाते हैं और थर्ड अंपायर फिर मैदानी अंपायर को अपना इनपुट देता है जिसके बाद डीआरएस का फैसला होता है।
Recommended Video

कप्तान से बिना पूछे ही डीआरएस रेफर
लेकिन अगर फील्ड अंपायर कप्तान से बिना पूछे ही डीआरएस रेफर कर दे तो कितना अजीब नजारा होगा। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में देखने को मिला। यहां पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से बिना पूछे ही मैदानी अंपायर अनिल चौधरी ने डीआरएस ले लिया और इसके बाद बाबर आजम की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है और बाबर आजम अंपायर से कह रहे हैं कि, कप्तान मैं हूं।

मैदानी अंपायर अनिल चौधरी
असल में हुआ यह कि पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में बाबर आजम और मैदानी अंपायर अनिल चौधरी एक मजेदार नोकझोंक में शामिल हो गए। यह सुपर 4 का आखिरी मैच था। हसन अली के हाथों में गेंद थी और वह 16वां ओवर फेंक रहे थे। ये एक शॉर्ट गेंद थी जो दासून शनका के आउटसाइड ऑफ में जाकर पड़ी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गेंद पर थर्ड मैन पर एक स्कूप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद को पूरी तरह मिस कर दिया और विकेट के पीछे विकेटकीपर रिजवान ने इसको कलेक्ट कर लिया।

डीआरएस पूरी तरह बर्बाद गया
आमतौर पर बहुत ही उत्सुक विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक बार फिर काफी दिलचस्पी दिखाई और उन्होंने दावा किया कि गेंद ने बल्ले का किनारा छुआ है फिर अंपायर अनिल चौधरी ने इसको रिव्यु के लिए भेज दिया। इसी बीच बाबर आजम आए और उन्होंने कहा कि अंपायर को पहले उनसे बातचीत करनी चाहिए क्योंकि वह कप्तान है।
खैर यह डीआरएस पूरी तरह बर्बाद गया क्योंकि अल्ट्राएज में किसी तरह की कोई लाइन आई ही नहीं। जब अल्ट्राएज में सीधी सपाट लाइन के साथ छेड़छाड़ होती है तब गेंद या या तो बैट से लगती है या बल्लेबाज के शरीर के किसी हिस्से से।
यहां देखें वीडियो-
इस मुकाबले को श्रीलंका ने 5 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की क्योंकि वह केवल 122 रनों के लक्ष्य का ही पीछा कर रहे थे। इससे पहले श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झटका दिया और तीन विकेट चटकाए जिसके चलते पाकिस्तान की टीम अंतिम ओवर में 121 रन पर आउट हो गई थी। इन दोनों ने फाइनल के लिए जगह बना ली है और खिताबी मैच दुबई में संडे को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications