5 साल बाद टूटेगा कोहली का विराट रिकॉर्ड, बाबर आजम रचेंगे इतिहास

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वनडे वर्ल्ड कप सुपर लीग के अंदर खेली ज

babar azam

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये सीरीज ICC वनडे वर्ल्ड कप सुपर लीग के अंदर खेली जाएगी। वनडे सीरीज में पाकिस्तानी कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास इतिहास रचने का मौका रहेगा। बाबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब खड़े है।

Recommended Video

    PAK vs WI: No1 कप्तान बनकर Babar Azam तोड़ेंगे Virat Kohli का ये रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    5 साल बाद टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड

    5 साल बाद टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड

    बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर पहले वनडे या पूरी सीरीज में 98 रन बना लेते हैं, तो विराट कोहली का पांच साल पुराना रिकॉड तोड़ देंगे। दरअसल, ये रिकॉर्ड बतौर वनडे कप्तान सबसे तेज 1,000 रन बनाने का है। विराट कोहली ने साल 2017 में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने केवल 17 पारियों में सबसे तेज बतौर कप्तान 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, बाबर आजम ने अभी तक 12 पारियों में 90.20 की शानदार औसत के साथ कुल 902 रन बनाए हैं। कोहली के 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से वह 98 रन दूर है।

    इस साल 100 से ऊपर का है औसत

    इस साल 100 से ऊपर का है औसत

    इस साल बाबर आजम बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं। 2022 में खेले सिर्फ 3 वनडे मैचों में आजम ने 102.22 की लाजवाब औसत के साथ कुल 276 रन बनाए हैं। तीनों पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अपने आखिरी दो वनडे मैचों में भी पाकिस्तानी कप्तान ने शतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में बाबर ने 114 और तीसरे मुकाबले में नाबाद 105 रन की पारी खेली थी। वनडे ही नहीं टेस्ट में भी साल 2022 में बाबर आजम का औसत 78 का रहा है। इन आंकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि विराट का रिकॉर्ड इसी सीरीज में टूटने वाला है।

    बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

    बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

    विराट कोहली ने 2017 में 17 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स का नाम आता है। डिविलियर्स ने 2013 में 18 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। तीसरे नंबर पर केन विलियमसन आते हैं, जिन्होंने 2016 में 20 पारियों में एक हजार रन अपने नाम किए थे। अब बाबर आजम इन सभी को पछाड़ नया इतिहास रचने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+