बाबर आज़म को चुना गया आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ, करियर में तीसरी बार मिला अवॉर्ड
ICC Player of the month: आईसीसी ने अगस्त महीने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के विजेता की घोषणा कर दी है। तीन नामों में से किसी एक को यह अवॉर्ड मिलना था। पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म को प्लेयर ऑफ़ द मन्थ का अवॉर्ड मिला है। बाबर को पहले भी यह इनाम मिला है।
बाबर आज़म के साथ उनके ही देश के शादाब खान और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी नोमिनेट किया गया था लेकिन पाकिस्तान के कप्तान ने बाजी मारते हुए अवॉर्ड पर कब्जा जमा लिया। बाबर आज़म ने अवॉर्ड मिलने को लेकर ख़ुशी जताई है।

ऐसा नहीं है कि बाबर आज़म को पहली बार प्लेयर ऑफ़ द मन्थ चुना गया है। इससे पहले भी दो बार उनको यह सम्मान मिल चुका है। करियर में कुल तीसरी बार बाबर आज़म को आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ चुना गया है। बाबर आज़म ने कहा कि पिछला मेरे और टीम के लिए असाधारण रहा है। मुल्तान में अपने लोगों के सामने 150 बनाने से ख़ुशी डबल हो गई।
गौरतलब है कि बाबर आज़म ने एशिया कप में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार बैटिंग की थी। बाबर आज़म ने मुल्तान में खेलते हुए 151 रनों की बड़ी पारी खेली थी। पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप में शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का धाकड़ अंदाज में आगाज किया था।
हाल ही में पाकिस्तानी टीम को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलते हुए बाबर आज़म फ्लॉप रहे थे। टीम इंडिया ने बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह पराजित कर दिया था। पाकिस्तान को 228 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications