बाबर आज़म ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट कोहली और गेल को पछाड़ा
बाबर आज़म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

Babar Azam's world record in T20 Cricket: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म हर प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में भी अपनी टीम पेशावर जाल्मी को लीड करते हुए बल्ले से भी बाबर आजम धाकड़ खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए बाबर आज़म ने इस रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करा लिया। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
बाबर आज़म ने दिग्गजों को छोड़ा पीछे
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 9 हजार रन बनाने के मामले में बाबर आज़म पहले नम्बर पर आ गए। उन्होंने अन्य सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बैटिंग करते हुए उन्होंने 64 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने यह आंकड़ा प्राप्त कर लिया। 245 पारियां खेलते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। क्रिस गेल ने इसके लिए 249 पारियां खेली हैं। विराट कोहली ने 271 पारियां खेल यह आंकड़ा प्राप्त किया।
पीएसएल में बाबर आज़म कर रहे धमाका
सबसे तेज 9 हजार टी20 रनों के लिए डेविड वॉर्नर ने 273 पारियों का सहारा लिया है। उनके ही देश के आरोन फिंच ने इसके लिए कुल 281 पारियां खेली हैं। इस तरह सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए बाबर आज़म इस लिस्ट में नम्बर एक पर काबिज हो गए। पीएसएल में वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी में काफी अच्छा कर रहे हैं। इस सीजन वह एक शतक भी बना चुके हैं।
पेशावर ने इस्लामाबाद को हराया
इस्लामाबाद के खिलाफ मुकाबले में पेशावर ने जीत दर्ज की। इसे लेकर बाबर आज़म ने कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की, वह उत्कृष्ट था। 10 ओवरों के बाद तेज गेंदबाजों ने रिवर्स स्विंग कराना शुरू कर दिया था। बल्लेबाजी में टीम कुछ रन पीछे रह गई थी लेकिन गेंदबाजों की वजह से हमने मुकाबले में जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications