चार दिन के अंदर Babar Azam ने दूसरी बार तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।
गाले, 19 जुलाई: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जहां मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के नाम पर एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें- Yasir Shah ने दिलाई स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न की याद, श्रीलंका के खिलाफ फेंकी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

बाबर के नाम एक और उपलब्धि
शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तानी कप्तान ने दूसरी पारी में अपना 30वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने तीन हजार रन पूरे कर लिए। पाक के लिए 3,000 टेस्ट रन बनाने वाले बाबर आजम 19वें खिलाड़ी बने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दरअसल, कोहली ने अपने 42वें टेस्ट मैच में 3 हजार रन का आंकड़ा पार किया था। वहीं, बाबर ने अपने 41वें मैच में ये कारनामा कर दिखाया।

पहली पारी में भी तोड़ा था रिकॉर्ड
इस टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम ने बेहतरीन शतक जमाया था। इस पारी के दौरान भी बाबर ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ा था। दूसरे दिन के खेल में बाबर ने 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। बाबर ने ये रिकॉर्ड बनाने के लिए केवल 228 पारियां ली, जबकि विराट कोहली को ये मुकाम हासिल करने में 232 पारियां लगी थी।

दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
27 वर्षीय बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बने। पाक की ओर से सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के नाम पर दर्द है। मियांदाद ने 67 पारियों में ये रिकॉर्ड कायम किया था। दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान मोहम्मह यूसुफ (67), तीसरे पर सईद अनवर (68), चौथे पर यूनिस खान (70) और पांचवें पर माजिद खान (72) का नाम आता है।
Fastest 3,000 Test runs for Pakistan (By Inns)
67 : Javed Miandad
67 : Mh. Yousuf
68 : Saeed Anwar
70 : Younis Khan
72 : Majid Khan
73* : @babarazam258 #SLvsPAK #BabarAzam𓃵— Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) July 19, 2022

पाक को मिला 342 का टारगेट
जानकारी के लिए बता दें कि, श्रीलंका ने पाकिस्तान को जीत के लिए 342 रन का टारगेट दिया है। दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 337 के स्कोर पर ऑल-आउट हुई। दिनेश चंडीमल (94) नाबाद टॉप स्कोरर रहे, जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज के खाते में 5 विकेट आए। पहली पारी में श्रीलंका ने 222 रन बनाए थे, जबकि बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने 218 पर ढ़ेर हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications