Ayush Doseja: प्रियांश आर्या के बाद DPL को मिला नया सुपरस्टार! 52 गेंदों में जड़ा शतक, IPL में होगी एंट्री?

DPL 2025, Ayush Doseja: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 10वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 15 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए अपना दमखम दिखाने का काम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। पुरानी दिल्ली के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करने का काम किया।

इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा (DPL 2025, Ayush Doseja)

पुरानी दिल्ली की तरफ से समर्थ सेठ ने शानदार 52 रन (38 गेंद) बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दी। देव लकड़ा ने भी 47 रन (31 गेंद) की ताबड़तोड़ पारी खेली। आरुष मल्होत्रा ने महज़ 8 गेंदों पर 21 रन ठोककर शुरुआत में तेजी दी। भंगवाना सिंह और ऋतिक शौकीन ने विपक्ष की ओर से 2-2 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों को खास सफलता नहीं मिली।

Ayush Doseja 1

आयुष दोसेजा की 101 रनों की पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत खराब रही लेकिन आयुष दोसेजा ने एक छोर संभाले रखा और शानदार 101 रन (54 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के) ठोक डाले। हालांकि उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला और टीम 20 ओवर में 171/8 तक ही पहुंच सकी। राजनीश डादर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट झटके। आयुष सिंह और ललित यादव को भी 2-2 विकेट मिले।

क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

वेस्ट दिल्ली की टीम तब मजबूत दिख रही थी जब आयुष दोसेजा क्रीज पर जमे हुए थे, लेकिन 17वें ओवर में उनका विकेट गिरते ही मैच का रुख बदल गया। आखिरी ओवरों में पुरानी दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार यॉर्कर और लेंथ गेंदों से रन रोक दिए। आयुष दोसेजा ने महज 52 गेंदों में शतक जड़कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या आयुष दोसेजा को आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। पिछले सीजन प्रियांश आर्या ने शतक लगाया था जिसके बाद आईपीएल में उनकी एंट्री हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+