T20 WC में जडेजा की जगह ले सकते हैं ये खिलाड़ी, दो ने IPL में किया कमाल तो तीसरे ने कंगारुओं को रुलाया था

एशिया कप 2022 से भारतीय टीम भले ही बाहर हो गई हो पर इंडिया की नजर टी20 विश्वकप 2022 पर है। टीम ने एशिया कप में भी अपनी तैयारियों को परखने का प्रयास किया।

नई दिल्ली, 11 सितंबर: एशिया कप 2022 से भारतीय टीम भले ही बाहर हो गई हो पर इंडिया की नजर टी20 विश्वकप 2022 पर है। टीम ने एशिया कप में भी अपनी तैयारियों को परखने का प्रयास किया। इसके अलावा भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। टी20 विश्वकप के लिए 16 सितंबर को भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। एशिया कप में चोटिल हुए भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की सर्जरी की बाद अभी आराम कर रहे हैं। जडेजा की चोट ने सिलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि जड्डू की जगह किन ऑलराउंडर्स को विश्वकप स्क्वॉड में जगह मिलती है। ये तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मेगा इवेंट में जडेजा का विकल्प हो सकते हैं।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल

एशिया कप 2022 में अक्षर पटेल जडेजा की जगह ले सकते हैं। एशिया कप में भी वह रिजर्व प्लेयर थे लेकिन जड्डू के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था। अक्षर पटेल इससे पहले 2015 विश्वकप में खेलते नजर आए थे। वहीं अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाता है तो यह उनका पहला टी20 विश्वकप होगा। अक्षर गेंदबाजी के साथ ही भारतीय बैटिंग ऑर्डर को मजबूती भी प्रदान करेंगे। पटेल ने अपने करियर में अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 147 रन बनाए हैं और 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद

आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज अहमद को भी जडेजा की जगह टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है, क्योंकि शाहबाज ने अब तक टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में उन्हें सीधे विश्वकप जैसे बड़े मंच पर मौका देना खतरों से खाली नहीं है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी पर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2022 में शाहबाज ने 16 मैच में 219 रन बनाए थे, साथ ही 4 विकेट भी अपने नाम किए थे।

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन ऑलराउंडर सुंदर चोट के चलते टीम इंडिया में अंदर बाहर होते रहे हैं। जिम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था लेकिन वह इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप के दौरान चोटिल हो गए थे। अब विश्वकप में जडेजा की जगह उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। वह ऑफ स्पिन के साथ ही भारतीय बल्लेबाजी क्रम को गहराई देंगे। सुंदर ने अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47 रन बनाए हैं और 25 विकेट भी चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+