Asia Cup 2022: टीम इंडिया के लिए बहुत बुरी खबर, यह स्टार ऑलराउंडर हुआ टूर्नामेंट से बाहर

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम इन दिनों दुबई में है। यहां भारत ने अपने ग्रुप की दोनों टीमों को हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम इन दिनों दुबई में है। यहां भारत ने अपने ग्रुप की दोनों टीमों को हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। अब रविवार को सुपर-4 में भारत का मुकाबला आज होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में आज शाम 7:30 बजे पाकिस्तान और हांगकांग के बीच सुपर-4 में पहुंचने के लिए जंग होगी। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।

दाहिने घुटने में लगी चोट

दाहिने घुटने में लगी चोट

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में बताया, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मौजूदा एशिया कप में रवींद्र जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को नॉमिनेट किया है। रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। उनके रिप्लेसमेंट अक्षर पटेल को पहले टीम में स्टैंडबाय में से एक के रूप में नॉमिनेट किया गया था और जल्द ही दुबई में टीम में शामिल होंगे।

टूर्नामेंट में जडेजा का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में जडेजा का प्रदर्शन

एशिया कप 2022 में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में इंडिया ने हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ जडेजा ने 29 गेंदों पर 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर में 11 रन खर्च किए थे। वहीं हांगकांग के खिलाफ जड्डू ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। इस मैच में उन्हें भले ही बल्लेबाजी का मौका ना मिला हो पर उन्होंने एक शानदार थ्रो किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

एशिया कप के लिए भारत की टीम

एशिया कप के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+