'आवेश खान से लिपटकर रो पड़ी मां, फिर कसकर लगाया गले', जीत के बाद भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

Avesh Khan mother Video: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हराकर एक रोमांचक जीत हासिल की। एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी। लेकिन लखनऊ ने दमदार कमबैक करते हुए आखिरी के तीन ओवरों में मैच को पूरी तरह से पलट दिया। लखनऊ के लिए जीत के हीरो आवेश खान रहे।

आवेश खान की दमदार गेंदबाजी (Avesh Khan mother Video)

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे और क्रीज पर थे ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर। इन दोनों बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे मैच को राजस्थान की ओर मोड़ सकते हैं, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसने खेल का रुख बदल दिया।

Avesh Khan 1

आवेश खान ने दिलाई यादगार जीत

आवेश खान ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमायर को आउट करके राजस्थान की उम्मीदों को तोड़ दिया। हेटमायर एक यॉर्कर गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए शुभम दुबे, लेकिन वे भी आवेश की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाए। आवेश खान ने लगातार यॉर्कर गेंदों का सिलसिला जारी रखा, जिससे दुबे को कोई मौका नहीं मिला और वे भी कुछ खास नहीं कर पाए। आवेश खान ने इस ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और लखनऊ को 2 रन से जीत दिला दी।

लिपटकर रो पड़ी मां

मैच के बाद आवेश और उनकी मां के बीच का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि आवेश वीडियो कॉल पर अपनी मां से बात कर रहे हैं, जबकि उनकी मां रो रही है। इसके बाद वह आवेश से मिलने पहुंचती ही और उन्हें कसकर गले लगा लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+