IPL Auction 2022: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने आवेश खान, इस टीम ने है खरीदा

नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 आईपीएल सीजन 15 के लिए हुई नीलामी के पहले दिन ढेर सारे प्लेयरों ने बोली के मामले में रिकॉर्ड बना लिए हैं। नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे यंग टैलेंटेड प्लेयर 10 करोड़ से अधिक में बिके हैं। इस बीच एक और युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने 10 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। आवेश खान नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। आवेश को 10 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था।

Avesh Khan

20 लाख के बेस प्राइज पर थे आवेश खान

आपको बता दें कि पिछले साल तक आवेश खान दिल्ली कैपिटल की टीम में खेलते हुए दिखते थे, लेकिन इस साल आवेश लखनऊ की टीम से खेलेंगे। लखनऊ की टीम भी पहली बार लीग में दिखेगी। आवेश खान के लिए लखनऊ के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में भी होड़ दिखी थी। हालांकि 4 करोड़ पार होने के बाद चेन्नई होड़ से पीछे हट गई थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.75 करोड़ रुपए की बोली लगा दी थी, लेकिन बाद में 10 करोड़ की बोली लगाकर लखनऊ ने आवेश को खरीद लिया।

10 करोड़ के क्लब वाले अन्य खिलाड़ी

आवेश खान के अलावा 10 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है। दीपक चाहर को 14 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है, जबकि हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा है। प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। वहीं शार्दुल ठाकुर 10.75 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स में गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+