T20 में 36 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, 49 गेंदों पर बना दिए 137 रन, पारी में लगाए 15 छक्के
एक समय था, जब टी20 क्रिकेट को केवल युवाओं का खेल कहा जाता था, लेकिन अब दौर बदल गया है। मौजूदा समय में हर उम्र का खिलाड़ी फटाफट क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हंगरी के सलामी बल्लेबाज जीशान कुकीखेल
नई दिल्ली: एक समय था, जब टी20 क्रिकेट को केवल युवाओं का खेल कहा जाता था, लेकिन अब दौर बदल गया है। मौजूदा समय में हर उम्र का खिलाड़ी फटाफट क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हंगरी के सलामी बल्लेबाज जीशान कुकीखेल (Zeeshan Kukikhel) ने पेश किया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ 36 वर्षीय जीशान ने केवल 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए।

टारगेट का पीछा कर लगाया शतक
Recommended Video
जीशान कुकीखेल ने यह यादगार पारी टारगेट का पीछा करते हुए खेली। दरअसल, हंगरी के सामने 197 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर हासिल किया। जीशान शुरू से ही आक्रामक रूप में नजर आए और ऑस्ट्रिया के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। 49 गेंदों पर उन्होंने 279.59 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 137 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 7 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के देखने को मिले। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में कुकीखेल का यह पहला शतक रहा। इस फॉर्मेट में वह इससे पहले हंगरी के लिए 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 7 टी20 आई मैचों में जीशान के नाम पर 60.71 की शानदार औसत से कुल 425 रन दर्ज है।
ऑस्ट्रिया ने बनाए था बड़ा स्कोर
मैच की शुरुआत ऑस्ट्रिया के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के साथ हुई। ऑस्ट्रिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान रज़मल शिगीवाल ने 47 गेंदों पर 95 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में रज़मल ने पांच चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा विकेटकीपर मेहर चीमा ने 28 गेंदों पर 33 रन का योगदान दिया। ओपनर इकबाल हुसैन ने भी 24 रन बनाए। हंगरी की ओर से संदीप मोहनदास ने 3, जबकि अली यालमाज के खाते में 2 विकेट आए। जीशान ने भी 23 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
ड्रॉ हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज
हंगरी और ऑस्ट्रिया के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रिया ने 105 रन के बड़े अंतर से जीता था। मैच में ऑस्ट्रिया ने पहले खेलते हुए 201/5 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में हंगरी केवल 96 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई थी। दूसरा मुकाबला बारिश के चलते नहीं खेला गया और तीसरे में जीत हंगरी के हाथ लगी।












Click it and Unblock the Notifications