World Cup 2023 Final: मिचेल मार्श के सिर चढ़ी सफलता, वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर की ये हरकत

IND vs AUS, World Cup 2023 Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श दोनों पैर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए हैं। फोटो को सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस ने मार्श की इस हरकत को 'अपमानजनक' बताया और इसके लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

दरअसल, यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया द्वारा विश्व कप ट्रॉफी जीतने के कुछ घंटों बाद शेयर की गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार, 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीत लिया। यह तस्वीर होटल के कमरे की मालूम पड़ती है, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम आराम से बैठकर एक-दूसरे से बातचीत कर रही थी।

Mitchell Marsh

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही मार्श की आलोचना
पोस्ट में आप देख सकते हैं कि कैसे अपना गोल्ड पदक दिखाते समय मार्श ने अपने दोनों पैर ट्रॉफी के ऊपर रखे हुए थे। जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, लोगों ने ट्रॉफी के प्रति इस तरह की अपमानजनक हरकत के लिए उनकी आलोचना करना शुरू कर दी।

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता खिताब
क्रिकेट विश्व कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर अपना छठा खिताब जीता। यह मैच अहमदाबाद में हुआ, जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारत 240 रन बनाने में सफल रहा, जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकों का योगदान दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली और 120 गेंदों पर 137 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंद शेष रहते छह विकेट से आसानी से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+