VIDEO: जिमी नीशम ने मैदान पर बल्लेबाज को मारी गेंद, दर्द से तड़प उठे ग्लेन मैक्सवेल फिर भी टीम गई जीत

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। दूसरा वनडे जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

नई दिल्ली, 8 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। दूसरा वनडे जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मुकाबले को 113 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की। पहले मुकाबले को दो विकेट से जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत के सिलसिले को जारी रखा है।

महज 82 रनों पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम

महज 82 रनों पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम

196 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर एरोन फिंच को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद लगातार न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आउट होते चले गए। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक 17 रन कप्तान केन विलियमसन ने बनाए।

मैक्सवेल को बल्लेबाजी के दौरान लगी थ्रो

मैक्सवेल को बल्लेबाजी के दौरान लगी थ्रो

इस मुकाबले के दौरान जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवैल को गेंद लग गई। दरअसल, जिमी नीशम अपनी टीम के लिए रन बचाने की कोशिश में गेंद विकेट की तरफ मार रहे थे, गेंद सीधा जाकर मैक्सवेल की पीठ पर जा लगी। गेंद लगने के बाद मैक्सवेल दर्द से तड़प उठे। हालांकि, बाद में स्माइल करते हुए उन्होंने नीशम की तरफ देखा। नीशम से यह भूल अंजाने में हुई।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 195 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 195 रन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। वहीं मिचेल स्टार्क ने भी बल्ले से 38 अहम रनों का योगदान दिया। ग्लेन मैक्सवेल की बात करें तो उन्होंने दूसरे वनडे में 50 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। कम स्कोर वाले इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आसानी से जीत लिया।

एडम जाम्पा ने झटके पांच विकेट

एडम जाम्पा ने झटके पांच विकेट

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा रहे। एडम जाम्पा ने 9 ओवर में सिर्फ 35 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किया। वहीं मिचेल स्टार्क और शैन एबॉट के नाम दो-दो विकेट रहे। न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की बात करें तो कीवी की टीम के लिए सबसे अधिक 4 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने झटका। बोल्ट के अलावा मैट हेनरी के नाम तीन विकेट रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+