World Cup हीरो का संन्यास! ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार Glenn Maxwell ने छोड़ा ODI क्रिकेट, बताई रिटायरमेंट की वजह

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और करिश्माई फील्डिंग के लिए मशहूर मैक्सवेल ने अब अपना पूरा फोकस टी20 क्रिकेट पर लगाने का फैसला किया है। साल 2012 में डेब्यू करने वाले मैक्सवेल का करियर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा, लेकिन जब चले तो मैदान पर कहर बरपा दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने 149 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 3990 रन बनाए और 77 विकेट भी झटके। ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 की वर्ल्ड कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे। मैक्सवेल अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर ध्यान देंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने उनके संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि मैक्सवेल अब बिग बैश लीग और इंटरनेशनल टी20 शेड्यूल पर फोकस करेंगे।

Glenn Maxwell

अफगानिस्तान के खिलाफ वो ऐतिहासिक 201*
2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल की नाबाद 201 रन की पारी को ODI इतिहास की सबसे महान पारियों में गिना जाता है। उन्होंने 33.81 की औसत और 126.70 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके नाम 4 शतक और 23 अर्धशतक हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 4 बार चार विकेट लिए और कुल 91 कैच लपके।

संन्यास के पीछे की सोच
मैक्सवेल ने अपने फैसले पर कहा कि, 'शुरुआत में मेरा चयन थोड़ा हैरान करने वाला था, लेकिन मैंने हर मौके को जी भर के जिया। अब जब मैं 2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाऊंगा, तो बेहतर है कि मेरी जगह कोई और युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने।' उन्होंने ये भी कहा कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं खेलना चाहते थे, बल्कि टीम के लिए सोचते हुए यह फैसला लिया।

सेलेक्टर्स और टीम का सम्मान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि मैक्सी (Maxi) वनडे क्रिकेट के सबसे डाइनैमिक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने दो वर्ल्ड कप जीत में बड़ी भूमिका निभाई। उनके पास अब भी टी20 में बहुत कुछ देने को है और 2026 T20 वर्ल्ड कप में उनका अनुभव अहम रहेगा।'

IPL और भविष्य की योजनाएं
ग्लेन मैक्सवेल को IPL 2025 में पैर की चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा, लेकिन उम्मीद है कि वह अब बिग बैश और इंटरनेशनल टी20 के जरिए वापसी करेंगे और फिर से मैदान पर अपने पुराने अंदाज में दिखेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल का ODI करियर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी क्रिकेट यात्रा अभी बाकी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनसे फिर वही पुराना तूफानी अंदाज़ देखने की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+