AUS vs WI: भारत के बाद वेस्टइंडीज ने तोड़ा गाबा का घमंड, ऑस्ट्रेलिया को घर में घुस कर धोया
Australia vs West Indies, 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतने में नाकाम रही। वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच को आठ रनों से जीत कर सीरीज को एक-एक की बराबर पर खत्म किया। भारत के बाद अब वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के मैदान पर हराने का कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 207 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
शमर जोसेफ ने किया कमाल
वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ से ने इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शमर जोसेफ ने 7 विकेट लिए और वेस्टइंडीज को आठ रन से जीत दिला दी। वेस्टइंडीज की टीम ने 24 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराने में कामयाबी हासिल की है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 26 साल बाद वेस्टइंडीज को किसी टेस्ट मैच में जीत मिली है।

1997 के बाद मिली जीत
ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज ने 26 साल बाद टेस्ट मैच जीता है। टीम को आखिरी बार फरवरी 1997 में ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर जीत मिली थी। वेस्टइंडीज ने उस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं सीरीज की बात करें तो सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने में कामयाब रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया था।
स्मिथ ने बनाए नाबाद 91 रन
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ दूसरी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। स्टीम स्मिथ अंत तक पिच पर डटे रहे। उन्होंने टीम के लिए नाबाद 91 रनों की पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। स्टीव स्मिथ के अलावा कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 42 रन बनाने में कामयाब रहे।
पहली बार मिली हार
पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी टीम से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट इतिहास का पहला पिंक बॉल डे नाइट मैच साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। ऑस्ट्रेलिया को उस मुकाबले में जीत मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस रिकार्ड को बरकरार रखा था और डे नाइट के हर मुकाबले को अपने नाम किया था। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनके इस रिकार्ड को तोड़ने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications