AUS vs SL Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के लिए सबसे बेस्ट ड्रीम 11, एक ही टीम बदल देगी किस्मत?
Australia vs Sri Lanka, 14th Match: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के लिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। दोनों टीमें दो-दो मैच खेल चुकी हैं लेकिन अभी तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाई हैं। हालांकि, टूर्नामेंट में अगला मुकाबला रोमांचक होने वाला क्योंकि, आज, 16 अक्टूबर के मैच में किसी एक टीम का खाता खुलना तय है।
दरअसल, टूर्नामेंट के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, जोकि दोपहर 2 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 103 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 63 मैच में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका के हिस्से में सिर्फ 36 मैच आए हैं। हालांकि, 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। विश्व कप में ये दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने हुई हैं और इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 बार जीत हासिल की है। श्रीलंका केवल दो बार जीता है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा/चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा/लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका ड्रीम11 टीम: Australia vs Sri Lanka Best Dream-11Team
- विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा
- बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, चैरिथ असलांका
- ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा, ग्लेन मैक्सवेल
- गेंदबाज: जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा
- कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
- उपकप्तान: धनंजय डी सिल्वा
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों के लिए काफी मददगार माना जाता है। स्लो पिच होने के कारण अक्सर कम स्कोर वाले मुकाबले होते हैं। बल्लेबाजों को शुरुआत में चौके-छक्के मारने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, पिच पर थोड़ा समय बिताने के बाद बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगेगी, यहां ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के पिछले मैच मैच ऑस्ट्रेलिया के 10 में से 6 विकेट दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने लिए।












Click it and Unblock the Notifications