AUS vs SA: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टक्कर को तैयार, 17 दिसंबर से होगा पहला मैच, ऐसे देखें लाइव
Australia vs South Africa Test series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों की कोशिश पहले मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी।

Australia vs South Africa Test series: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों की कोशिश अपना बेस्ट देने की होगी। तीन मैचों की इस सीरीज को अगर ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीत लेती है तो फाइनल की रेस से साउथ अफ्रीका लगभग बाहर हो जाएगी।

इस सीरीज पर रहेगी भारतीय टीम की नजर
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली इस टेस्ट सीरीज पर भारतीय टीम की नजरें भी रहेगी। साउथ अफ्रीका अगर इस सीरीज को जीत लेती है तो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और अफ्रीका के खिलाफ भी उसी अप्रोच के साथ क्रिकेट खेलना चाहेगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
ब्रिस्बेन में सीरीज के पहले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे होगी। वहीं मेलबर्न और सिडनी में बाकी के दो मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होंगे। मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स 5 चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर किया जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से मैच से जुड़ी सभी अपडेट को हासिल किया जा सकता है।

जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
पहला टेस्ट - 17-21 दिसंबर, ब्रिस्बेन में गाबा
दूसरा टेस्ट - दिसंबर 26-30, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
तीसरा टेस्ट - 4-8 जनवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैम ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मारनस लेबुस्चगने, लांस मॉरिस, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, थ्यूनिस डी ब्रुइन, सेरेल एरवी, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रासी वैन डेर डूसन , काइल वेरिन (विकेटकीपर), लिज़ाद विलियम्स, खाया ज़ोंडो, ग्लेंटन स्टुअरमैन।












Click it and Unblock the Notifications