ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ODI में दूसरा बेस्ट स्कोर, रहम की भीख मांगते रहे गेंदबाज, 3 बल्लेबाजों के तूफानी शतक
Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों को बौना साबित करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में अपना दूसरा टेस्ट स्कोर खड़ा कर तहलका मचाने का काम किया है। बल्लेबाजों ने टी20 स्टाइल अपनाते हुए किसी भी अफ्रीकी गेंदबाज पर रहम नहीं दिखाया।
सीरीज हारने के बाद प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने इस बार कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। काफी समय से रनों के लिए मेहनत कर रहे ट्रेविस हेड ने इस बार रनों की बारिश कर डाली।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और तहलका मचा दिया। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने मिलकर नई गेंद को कूटकर पुराना कर दिया और लगातार प्रहार करते हुए पहले विकेट के लिए 250 रनों की धांसू भागीदारी कर डाली।
तीन बल्लेबाजों ने जमाया शतक
इस बीच पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में गिरा लेकिन वह 103 गेंदों में 142 रन बनाकर आउट हुए। हेड के बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के आए। मिचेल मार्श ने भी सैकड़ा जमा दिया। वह 106 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने 6 चौके और 5 छक्के जड़े।
इन दोनों के बाद कैमरन ग्रीन ने गदर काटते हुए प्रोपर टी20 बैटिंग की और सैकड़ा जड़कर स्कोर 400 पार कर दिया। कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके बल्ले से 47 गेंदों में शतक आया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 118 रनों की पारी खेली। कैमरन ग्रीन के बल्ले से 8 छक्के और 6 चौके आए।
एलेक्स कैरी के बल्ले से भी आये रन
रनों की बारिश के बीच एलेक्स कैरी भी पीछे नहीं रहने वाले थे। उन्होंने तेजी से बैटिंग करते हुए अर्धशतक जमा दिया। कैमरन ग्रीन ने 7 चौकों की मदद से 37 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के हर खिलाड़ी ने रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications