ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मुकाबला हुआ रद्द, टेंशन में ICC, लगातार दूसरे दिन नहीं हुआ खेल

Australia vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुख्य मुकाबलों से पहले कोलंबो का मौसम टीमों की तैयारियों में रोड़ा बन रहा है। लगातार दूसरे दिन बारिश की वजह से एक और अभ्यास मैच रद्द करना पड़ा। गुरुवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाने वाला वॉर्म-अप मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया।

टॉस हुआ पर खेल नहीं सका

मैच में किस्मत ने थोड़ा साथ दिया और टॉस समय पर हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई फैंस अपने बल्लेबाजों का धमाका देखने के लिए तैयार थे, लेकिन टॉस के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब अंपायरों को खेल की कोई गुंजाइश नहीं दिखी, तो मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

australia vs netherlands

कोलंबो में लगातार दूसरा मैच रद्द

हैरानी की बात यह है कि कोलंबो में खराब मौसम की यह लगातार दूसरी घटना है। इससे ठीक एक दिन पहले (4 फरवरी को) पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला अभ्यास मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। वह मुकाबला कोलंबो के ही सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाना था।

टीमों की चिंता बढ़ी

लगातार दो वॉर्म-अप मैच रद्द होने से आईसीसी और भाग लेने वाली टीमों की चिंता बढ़ गई है। अभ्यास मैच रद्द होने का सीधा मतलब है कि खिलाड़ियों को मुख्य टूर्नामेंट से पहले मैदान पर समय बिताने और परिस्थितियों को समझने का मौका नहीं मिल पा रहा है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के मुख्य मैचों में भी बारिश खलनायक बन सकती है।

श्रीलंका में यह समस्या हमेशा से रही है, पाकिस्तानी टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में ही होने हैं, उनको नुकसान हो सकता है। भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद पाकिस्तान के दो मैच बारिश से धुलते हैं, तो टीम बाहर हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+