AUS vs NED Live: नीदरलैंड्स की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Australia vs Netherlands, 24th Match- Live: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को दिल्ली के रन जेटली स्टेडियम में बुरी तरह हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय इतिहास की सबसे बड़ी जीत के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया। कंगारुओं ने 309 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने सबसे ज्यादा 317 रनों से श्रीलंका को हराया था।

पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट पर 399 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारियां खेली। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स की टीम महज 90 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर चलती बनी। इस तरह नीदरलैंड्स को बड़ी हार मिली।

australia vs netherlands

LIVE Feed
Oct 25, 2023, 8:28 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत

नीदरलैंड्स की टीम 90 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों से जीत दर्ज की, रनों के लिहाज से वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है, ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके
Oct 25, 2023, 8:25 PM IST

इस बीच नौवां विकेट गंवाया नीदरलैंड्स ने और ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज एक कदम दूर है, स्कोर 9 विकेट पर 90 रन
Oct 25, 2023, 8:21 PM IST

वैन डर मर्व को जैम्पा ने आते ही आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया, नीदरलैंड्स ने 8वां विकेट गंवाया
Oct 25, 2023, 8:11 PM IST

एक और विकेट

वैन बीक आते ही आउट होकर चलते बने, सातवाँ विकेट गिरा नीदरलैंड्स का, सिलसिला रुक ही नहीं रहा है
Oct 25, 2023, 8:06 PM IST

छठा विकेट

इस बार निदामनरू आउट होकर चलते बने, वह 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, नीदरलैंड्स ने अपना छठा विकेट गंवाया
Oct 25, 2023, 8:01 PM IST

नीदरलैंड्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 78 रन है, लक्ष्य काफी दूर है और हार सामने है
Oct 25, 2023, 7:52 PM IST

आधी टीम आउट होने के बाद नीदरलैंड्स के लिए अब इस मुकाबले में कुछ नहीं बचा है, ऑस्ट्रेलिया बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी
Oct 25, 2023, 7:41 PM IST

एक और विकेट

साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट भी आउट होकर चलते बने, उनको 11 रन के निजी स्कोर पर मिचेल मार्श ने आउट कर दिया, नीदरलैंड्स को पांचवां झटका
Oct 25, 2023, 7:34 PM IST

नीदरलैंड्स को झटका

बास डी लीड को कमिंस ने आउट कर दिया, 4 के निजी स्कोर पर आउट हुए डी लीड, चौथा विकेट गिरा नीदरलैंड्स का
Oct 25, 2023, 7:20 PM IST

हेजलवुड को मिला विकेट

एकरमैन को हेजलवुड ने आउट कर दिया, वह 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए, नीदरलैंड्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया
Oct 25, 2023, 7:09 PM IST

विक्रमजीत आउट

इस बार मैक्सवेल की फील्डिंग के सामने नहीं टिके विक्रमजीत, 25 रन के निजी स्कोर पर हुए रन आउट और नीदरलैंड्स ने गंवाया दूसरा विकेट
Oct 25, 2023, 6:58 PM IST

विकेट टाइम

इस बीच नीदरलैंड्स ने अपना पहला विकेट मैक्स ऑडॉव्ड के रूप में गंवा दिया, वह 6 रन के निजी स्कोर्पर मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। स्कोर 1 विकेट पर 28 रन
Oct 25, 2023, 6:46 PM IST

विक्रमजीत ने तेज बैटिंग करते हुए कुछ आकर्षक शॉट जड़े हैं और तीसरे ओवर में स्कोर 22 रन हो गया है नीदरलैंड्स का
Oct 25, 2023, 6:41 PM IST

नीदरलैंड्स की पारी शुरू हुई है, स्कोर एक ओवर में 4 रन है, विक्रमजीत और मैक्स ऑडॉव्ड क्रीज पर हैं
Oct 25, 2023, 6:10 PM IST

नीदरलैंड को जीत के लिए मिला 400 रन का लक्ष्य

पैट कमिंस ने शानदार चौके के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया है। निर्धारित 50 ओवर के बाद टीम ने बोर्ड पर 399 रन लगा दिए हैं। नीदरलैंड को जीत के लिए 400 रन का लक्ष्य मिला है। ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए शतक लगाए, जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़े।
Oct 25, 2023, 6:08 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल पवेलियन आउट

ग्लेन मैक्सवेल पवेलियन लौट गए हैं। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने बाउंड्री के पास उनका शानदार कैच पकड़ा है। मैक्सवेल की यह ऐतिहासिक पारी रही क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल ने आईसीसी विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया।
Oct 25, 2023, 5:53 PM IST

मैक्सवेल की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी, 27 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। 48 ओवर के बाद मैक्सवेल 35 गेंदों में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक वह 5 छक्के और सात चौके लगा चुके हैं।
Oct 25, 2023, 5:49 PM IST

46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 325/6

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को रफ्तार देने का काम किया है। नीदरलैंड के गेंदबाज विकेटों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी गहरी है। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 325/6 है।
Oct 25, 2023, 5:29 PM IST

नीदरलैंड को मिली छठी सफलता, कैमरन ग्रीन आउट

नीदरलैंड को छठी सफलता कैमरन ग्रीन के रूप में मिली है। कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Oct 25, 2023, 5:16 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, डेविड वार्नर आउट

लोगान वैन बीक ने खतरनाक बल्लेबाज डेविड वार्नर को आउट करके दिन का अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। वार्नर 93 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हो गए। अब ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर हैं।
Oct 25, 2023, 5:14 PM IST

जोश इंग्लिस आउट

बैस डी लीडे ने एक और विकेट चटका दिया है। उन्होंने जोश इंग्लिस को आउट कर दिया है। इस विकेट के साथ नीदरलैंड की कुछ वापसी हुई है। जोश 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
Oct 25, 2023, 5:10 PM IST

डेविड वार्नर ने जड़ा शानदार शतक

डेविड वार्नर ने आईसीसी विश्व कप 2023 में बैक-टू-बैक 100 रन बनाए। इस शतक के साथ वह आईसीसी पुरुष विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए। वह 6 विश्व कप शतकों के साथ महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बराबर हैं और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सिर्फ एक शतक पीछे हैं, जिनके विश्व कप में 7 शतक हैं।
Oct 25, 2023, 4:56 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, मार्नस लाबुशेन आउट

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका सेट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा है। मार्नस लाबुशेन 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। बास डी लीडे ने लेबुशेन को आर्यन दत्त के हाथों कैच आउट करा दिया।
Oct 25, 2023, 4:48 PM IST

34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 228/2

डेविड वार्नर के बाद अब मार्नस लाबुशेन ने भी अपने हाथ खोलने शुरु कर दिए हैं। वहीं डेविड वार्नर छठे विश्व कप शतक से सिर्फ 5 रन दूर हैं, जिसके बाद वह आईसीसी पुरुष विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
Oct 25, 2023, 4:33 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने पार किया 200 का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने 79 गेंदों में 90 रन बना लिए है, जोकि अब अपने शतक के करीब है। दूसरे छोर से मार्नस लाबुशेन (27) लगातार उनका साथ दे रहे हैं।
Oct 25, 2023, 4:15 PM IST

28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 180/2

ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर (83) और मार्नस लाबुशेन मोर्चा संभाले हुए हैं।
Oct 25, 2023, 4:00 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका, स्टीव स्मिथ आउट

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा बड़ा झटका सेट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के रूप में लगा है। स्मिथ 68 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हो गए। स्मिथ को आर्यन दत्त ने वान डेर मेरवे के हाथों कैच आउट करा दिया।
Oct 25, 2023, 3:38 PM IST

वार्नर के बाद स्मिथ ने जड़ा शानदार अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। स्मिथ आज काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहली ही गेंद से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को निशाना बनाया। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े स्कोर की ओर ले जा रहे हैं।नीदरलैंड के गेंदबाज अब विकेट के लिए बेताब हैं।
Oct 25, 2023, 3:26 PM IST

डेविड वॉर्नर ने जड़ा शानदार अर्धशतक

आईसीसी विश्व कप 2023 में डेविड वार्नर का शानदार फॉर्म लगातार जारी है। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना दूसरा बैक-टू-बैक अर्धशतक बना लिया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अब गियर बदल रहे हैं और स्टीव स्मिथ भी आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने पहले अर्धशतक के करीब हैं।
Oct 25, 2023, 3:07 PM IST

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 50 रन की साझेदारी

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी में 41 रन स्टीव स्मिथ के बल्ले से निकले, जो आज शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। डेविड वॉर्नर ने अपने खेल में बदलाव किया है और अब अधिक सावधानी के साथ खेल रहे हैं। स्टीव स्मिथ बड़े शॉट लगाने का प्रयास कर रहे हैं और डेविड वार्नर को अपनी गति के अनुसार खेलने का मौका दे रहे हैं। फिलहाल, 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 79/1 है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+