AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास, पहली बार ICC टूर्नामेंट में हुआ ये कमाल, जोश बने बॉस
Australia vs England, Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी इवेंट में सबसे बड़ा टोटल चेज कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 352 रनों के लक्ष्य को आसानी से पूरा करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पहली जीत दर्ज की। अंत के ओवरों में जोश इंग्लिश और ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को धमाकेदार जीत दिला दी।
ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत (Australia vs England, Highlights)
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मार्नस लाबुशेन और मैथ्यू शॉर्ट के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की। स्पिनर आदिल राशिद ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर इंग्लैंड की वापसी कराई। लाबुशेन 45 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने इसके बाद जोश इंग्लिश के साथ कमाल की साझेदारी की। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का जोश इंग्लिश ने सबसे तेज शतक जड़ने का काम किया।

जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने शतकीय पारी खेली। 352 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। जोश इंग्लिश ने महज 77 गेंदों में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड जल्द ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद मार्क वुड ने कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया।
बेन डकेट ने जड़े 165 रन
बेन डकेट की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 352 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डकेट ने 143 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 165 रन बनाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 351 रन बनाए। बेन डकेट के अलावा जो रूट ने भी अर्धशतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपकर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैंपा, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications