T20 World Cup से पहले अचानक दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, टीम को चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर का छलका दर्द!
T20 World Cup winner Kane Richardson: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज और टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट केन रिचर्डसन (Kane Richardson) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। केन रिचर्डसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रिचर्डसन का यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए थोड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि उन्होंने मौजूदा बिग बैश लीग (BBL) सीजन के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया था।
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले लिया संन्यास (T20 World Cup winner Kane Richardson)
अगले महीने 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इससे पहले ही रिचर्डसन ने 17 साल लंबे अपने करियर को विराम दे दिया है। केन रिचर्डसन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने साल 2021 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके अलावा वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप की ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रहे।

बिग बैश लीग में किया कमाल का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 वनडे और 36 टी20 मैच खेले। रिचर्डसन ने भारत में आयोजित होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL में भी चार सीजन खेले, जहां उनकी सटीक गेंदबाजी और डेथ ओवर्स की चतुराई को काफी सराहा गया। रिचर्डसन की असली पहचान बिग बैश लीग (BBL) में एक दिग्गज गेंदबाज के रूप में रही। वह इस लीग के इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (142 विकेट) के रूप में रिटायर हुए हैं।
संन्यास का ऐलान करते समय हुए इमोशनल
मेलबर्न रेनेगेड्स को साल 2018-19 में रिचर्डसन ने टीम को खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। वे रेनेगेड्स के लिए आज भी सबसे ज्यादा विकेट (104) लेने वाले गेंदबाज हैं। अपने संन्यास का ऐलान करते हुए रिचर्डसन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि साल 2009 में डेब्यू से लेकर अब तक मुझे लगता है कि मैंने खुद को पूरी तरह निचोड़ लिया है। मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे अपने देश और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मैंने कभी भी इन अवसरों को हल्के में नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications