ऑस्ट्रेलिया की अब बढ़ गई परेशानी, चैम्पियंस ट्रॉफी से 3 दिग्गज खिलाड़ी एक साथ हुए बाहर

Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ गई है और कई खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं। तीनों की बड़े नाम हैं, जो अब इस मेगा इवेंट में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीम है।

चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम करने के इरादे से टीम की घोषणा की गई थी लेकिन अब काफी बड़ा झटका लगा है। तीन प्लेयर्स एक साथ ही बाहर हो गए हैं। तीनों प्लेयर्स के बाहर होने का कारण भी अलग है। ऑस्ट्रेलिया को अब रिप्लेसमेंट घोषित करना होगा।

australian team

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे पहले सिर दर्द पैदा करने का काम मार्कस स्टोइनिस ने किया था। वह चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल थे और अचानक संन्यास की घोषणा कर टीम की परेशानी बढ़ा दी। स्टोइनिस ने अपना करियर के अगले चैप्टर पर ध्यान देने की बात कही और रिटायर हो गए।

उनके बाद पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी टीम से बाहर हो गए हैं। दोनों चोट की वजह से बाहर हुए हैं। नेशनल सलेक्शन पैनल के चेयरमैन ने कहा कि दोनों इस समय चोट को मैनेज करने का प्रयास कर रहे हैं और चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निराश करने वाली बात है लेकिन इससे ऑस्ट्रेलिया के अन्य प्लेयर्स के पास चैम्पियंस ट्रॉफी में एक मौका होगा।

कमिंस और हेजलवुड दोनों वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और उनको अपने रिहैब के लिए समय की आवश्यकता होगी। दोनों ठीक होकर ही अब टीम में वापसी कर पाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल में क्या होगा। तब तक दोनों फिटनेस हासिल कर पाएंगे या नहीं।

कमिंस को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में रखा गया है। कमिंस हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। दूसरे खिलाड़ी हेजलवुड आरसीबी में शामिल हैं। हेजलवुड को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की बड़ी रकम के साथ आरसीबी ने खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+