IPL में सीखी एक चीज से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

Ashwin on India vs Australia Final: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हरा दिया। टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को घरेलू फैन्स के सामने हार का सामना करना पड़ा। अश्विन ने इस पर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय नहीं लिया और गेंदबाजी चुनी। इस पर अश्विन ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। अश्विन ने जॉर्ज बैली को पूछा कि आपने पहले बैटिंग क्यों नहीं की। इस पर जॉर्ज बैली ने आईपीएल की बात कही।

ashwin

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जॉर्ज बैली से पारी के बीच में बात की और पूछा कि पहले बैटिंग क्यों नहीं की। इस पर बैली ने कहा कि हमें यहाँ आईपीएल द्विपक्षीय सीरीज काफी खेली है। लाल मिट्टी से मदद मिलती है लेकिन काली मिट्टी लाइट्स में में और ज्यादा बेहतर होती है।

बैली ने आगे कहा कि लाल मिट्टी में ओस का प्रभाव नहीं होता लेकिन काली मिट्टी में दोपहर को टर्न होता है और रात में यह एकदम ठोस हो जाती है। इस वजह से पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हमारा यह अनुभव यहाँ रहा है।

आईपीएल में खेलकर जो चीजें ऑस्ट्रेलिया ने अनुभव की, उनको फाइनल में लागू कर दिया और उसी के अनुरूप इसकी योजना तैयार कर ली। टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ा। जिस तरह की सोच ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक ने दिखाई। वही मैच में सामने आई।

भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 240 पर आउट हो गई और पिच बल्लेबाजी करने के लिए मुश्किल थी। इसके बाद अंडर लाईट खेलते हुए टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन काम किया। बैटिंग में ट्रेविस हेड के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली, ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+