सिर्फ 88 गेंदों में जीता ऑस्ट्रेलिया, कोहली के दो पुराने साथियों ने मिलकर चटकाए 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को दूसरा एकदिवसीय मैच खेला गया था, जहां कंगारू टीम के सामने जीत के लिए केवल 97 रनों का टारगेट था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी कमाल का खेल दिखाया और 14.4 ओवर यानी सिर्फ 88 गेंदों में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Australia

मेजबान टीम की जीत में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों पर 8 चौके औक एक छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने भी 33 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। डेविड वॉर्नर (13) और कप्तान एरोन फिंच मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कंगारू गेंदबाजों ने दिखाया दम

मैच की शुरुआत जिम्बाब्वे के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई थी। जिम्बाब्वे ने शर्मनाक खेल दिखाया और पूरी टीम 27.5 ओवर में केवल 96 रन पर ऑल-आउट हो गई। अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सीन विलियम्स (29) टॉप स्कोरर रहे।

वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा 37 गेंदों में 17 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा और शुरुआती तीन खिलाड़ियों ने मिलाकर सिर्फ 6 रन बनाए। टीम के पांच खिलाड़ियों ने सिंगल डिजिट में आउट होकर अपने विकेट गंवाए।

स्टार्क और जंपा को मिले 3-3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया की ओर विराट कोहली के दो पुराने साथियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दरअसल, आईपीएल में कोहली की कप्तानी में आरसीबी की ओर से खेल चुके तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और स्पिनर एडम जंपा ने 3-3 विकेट चटकाए। स्टार्क ने 8 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जंपा ने 3.5 ओवर में 21 रन देकर विलियम्सन, ल्यूक जोंगवे और ब्रैड एवांस को आउट किया।

पहले वनडे में 5 विकेट लेने वाले कैमरून ग्रीन ने भी 2 विकेट लिए। वहीं, एक सफलता जोश हेजलवुड के हाथों लगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार 3 सितंबर को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+