ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दिया बड़ा शॉक, टेस्ट मैच के एक दिन पहले प्लेइंग इलेवन घोषित, 2 दिग्गजों की वापसी
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट से पहले कंगारू टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। डार्विन में 13 अगस्त से खेले जाने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में दो प्लेयर्स की वापसी हो गई है।
जोश हेजलवुड लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह आखिरी बार पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे। इसके बाद चोट के कारण वह एशेज सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन सके थे। अब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बोलैंड की जगह टीम में शामिल किया है।

हेजलवुड की वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि इससे ऑस्ट्रेलिया का पहली पसंद वाला तेज गेंदबाजी अटैक एक बार फिर साथ नजर आएगा। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और हेजलवुड की तिकड़ी लंबे समय बाद टेस्ट में एक साथ गेंदबाजी करती दिखेगी। कप्तान कमिंस का मानना है कि बोलैंड को बाहर रखना आसान फैसला नहीं था, क्योंकि वह भी शानदार गेंदबाज हैं।
नाथन लायन की वापसी से भी ऑस्ट्रेलिया को काफी मजबूती मिलेगी। एशेज सीरीज के दौरान एडिलेड टेस्ट में हैमस्ट्रिंग चोट लगने के बाद लायन आगे नहीं खेल पाए थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटे हैं। कमिंस ने लायन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले छह महीनों में वापसी के लिए काफी काम किया है।
बल्लेबाजी क्रम में भी ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है। कैमरन ग्रीन नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि एलेक्स कैरी छठे नंबर पर और ब्यू वेबस्टर सातवें नंबर पर उतरेंगे। कमिंस ने कहा कि कैरी ने नंबर छह पर टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं, इसलिए फिलहाल उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर जेक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड संभालेंगे। यह जोड़ी एशेज के दौरान बनाई गई थी और अब टीम ने इसे आगे भी जारी रखने का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
जेक वेदराल्ड, टट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।


Click it and Unblock the Notifications
