ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें लिस्ट
Australia A announce squads: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया A को इंडिया A के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। चार दिवसीय मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे, जबकि वनडे मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सैम कॉनस्टास को मिली टीम में जगह (Australia A announce squads)
इस टीम की सबसे खास बात यह है कि महज 19 वर्षीय सैम कॉनस्टास (Sam Konstas) को चार दिवसीय टीम में शामिल किया गया है। वह वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टेस्ट टीम का हिस्सा भी हैं और अब उनकी नजरें 2025 के आखिर में होने वाली एशेज सीरीज में अपनी जगह पक्की करने पर हैं। भारत दौरा उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका
चार दिवसीय टीम में सैम के अलावा ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, नाथन मैकस्वीनी जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। वहीं वनडे टीम में जेक फ्रेजर-मगरक और तनवीर संगा जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयन प्रमुख जॉर्ज बैली ने कहा कि "सबकॉन्टिनेंट (उपमहाद्वीप) में खेलना खिलाड़ियों के लिए एक अनोखा अनुभव होता है
यहां की पिचें, मौसम और खेल की परिस्थितियां काफी अलग होती हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी इन हालातों में बार-बार खेलकर अपने खेल को बेहतर बनाएं और भविष्य के विदेशी दौरों के लिए खुद को तैयार करें। पिछले दिनों श्रीलंका A के खिलाफ डार्विन में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेक वेदराल्ड, जेसन संगा और मैथ्यू रेनशॉ को भी भारत दौरे के लिए चुना गया है।
ऑस्ट्रेलिया A की चार दिवसीय टीम: ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैम्पबेल केलेवे, सैम कॉनस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिकियोली, लियाम स्कॉट।
वनडे टीम: कूपर कॉनॉली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जेक फ्रेजर-मगरक, आरोन हार्डी, मैकेंज़ी हार्वी, टॉड मर्फी, तनवीर संगा, लियाम स्कॉट, लाची शॉ, टॉम स्ट्रेकर, विल सदरलैंड, कैल्लम विडलर।












Click it and Unblock the Notifications