AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द होने पर किसे फायदा? कौन करेगा सेमीफाइनल में एंट्री

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चमियंस ट्रॉफी का लीग मैच काफी अहम है और इसमें बारिश का खलल देखने को मिला है। बरसात की वजह से मुकाबला अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। यहाँ तक कि इस मैच में टॉस तक नहीं हुआ और बाद में इसे रद्द कर दिया गया।

लगातार बारिश के कारण ऐसा भी लग रहा था कि यह मुकाबला रद्द हो जाएगा। इस चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच होगा, जिसे बारिश के कारण कैंसल करना पड़ा है। अब एक सवाल खड़ा होगा। सवाल यह होगा कि सेमीफाइनल में किसे एंट्री मिलेगी।

aus vs sa

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपना बेस्ट देना है। दोनों टीमों ने अपने-अपने पिछले मैचों में जीत दर्ज की थी। इस मैच में जीत मिलने पर सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो सकता था लेकिन रद्द होने पर समीकरण बदल गया।

अगर ऑस्ट्रेलिया अपना अगला मैच अफगानिस्तान को हरा देती है, तो सेमीफाइनल में जाएगी। अब अहम मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान का होगा। लाहौर में होने वाले इस मैच में इंग्लैंड जीत हासिल करती है, तो दक्षिण अफ्रीका के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।

AUS vs SA: किसका होगा वर्चुअल क्वार्टर फाइनल

अंत में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को खेलना होगा, जो वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया अगर अफगानिस्तान से हार जाए और इंग्लैंड अफगानों को पराजित करे, तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में होगी क्योंकि अंतिम मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होगा, जो वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह ही होगा।

AUS vs SA: कंगारुओं को होगा फायदा

एक कंडीशन नेट रन रेट हो सकता है। वहां ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टक्कर हो सकती है, अभी अफ्रीकी टीम नेट रन रेट में कंगारुओं से आगे है। फ़िलहाल देखा जाए, तो ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच बारिश से रद्द होने पर किसी को भी खास फायदा नहीं है। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+