AUS vs SA: मिचेल स्टार्क का सिडनी टेस्ट में खेलना हुआ मुश्किल, उंगली में कल आई थी गंभीर चोट
मिचेल स्टार्क उंगली की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, जो कि सिडनी में 4 जनवरी से शुरू होगा।

Mitchell starc injury update ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी चोट को लेकर ताजा अपडेट यह सामने आ रहा है कि उनका अगले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिचेल स्टार्क उंगली की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, जो कि सिडनी में 4 जनवरी से शुरू होगा।
कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे स्टार्क
आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क सोमवार को एक कैच पकड़ने के दौरान अपनी बाएं हाथ की उंगली में चोट लगा बैठे थे। मैदान पर उन्हें उंगली पर पट्टी बांधे हुए भी देखा गया था। हालांकि स्टार्क उसके बाद भी मैदान पर मौजूद रहे थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि यह टेस्ट मैच खत्म होने के बाद उनकी चोट का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं दी जाएगी।
कौन होगा स्टार्क का विकल्प?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिचेल स्टार्क की चोट गंभीर है और उन्हें रिकवर होने में कम से कम 6 सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में वो न सिर्फ सिडनी टेस्ट से बाहर होंगे बल्कि अगले साल फरवरी में होने वाले भारत दौरे पर भी उनका जाना मुश्किल नजर आ रहा है। स्टार्क के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड गेंदबाज लांस मॉरिस के लिए टीम के दरवाजे खुलते हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि लॉरेंस को सिडनी टेस्ट में स्टार्क की जगह खिलाया जा सकता है।
हेजलवुड भी हो सकते हैं विकल्प
आपको बता दें कि लॉरेंस मॉरिस को वेस्ट इंडीज के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में इंजरी रिकवरी के रूप में शामिल किया गया था, जो अब मिचेल स्टार्क की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि मिचेल स्टार्क की जगह जोश हेजलवुड को भी शामिल किए जाने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications