AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में साउथ अफ्रीका ने किया ध्वस्त, 84 रनों से दर्ज की धमाकेदार जीत
AUS vs SA Highlights, 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में खेले गए दूसरे वनडे में 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत साउथ अफ्रीकी टीम के लिए खास रही क्योंकि उन्होंने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबानों को कोई मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा।
साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी (AUS vs SA Highlights, 2nd ODI)
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.1 ओवर में 277 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभालने का श्रेय गया ट्रिस्टन स्टब्स को, जिन्होंने शानदार 74 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा रयान रिकेलटन ने 37 रन और ऑलराउंडर वायन मुल्डर ने मात्र 21 गेंदों में 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

जोश हेज़लवुड ने झटके तीन विकेट
टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन मिडल ऑर्डर ने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते हुए 277 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेज़लवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 9.1 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं नाथन एलिस और एडम ज़म्पा ने 2-2 विकेट हासिल किए। 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही।
193 रनों पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने महज 6 रन पर पहला विकेट गंवा दिया और शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी। कप्तान मिचेल मार्श ने 18 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 15 रन जोड़े। हालांकि, जॉश इंग्लिस ने अकेले दम पर उम्मीद जिंदा रखी। उन्होंने 67 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 37.4 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई।
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का कमाल
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। नंद्रे बर्गर, केशव महाराज और सेनुरन मुथुसामी ने 2-2 विकेट झटके। उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेबस नजर आए।
मैच का टर्निंग पॉइंट
हालांकि इंग्लिस ने शानदार पारी खेली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की और विकेट निकालते रहे। यही इस मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications