South Africa vs Australia: दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, कब और कहां देखें मैच
AUS vs SA Live Streaming: ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज डार्विन के मारारा ओवल में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज़ में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में धाकड़ जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीडी हासिल कर ली।
अब दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए काम मुश्किल हो गया है, मामला करो या मरो वाला है। अगर इस मैच में अफ्रीकी टीम पराजित हो जाती है, तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। सीरीज में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना ही पड़ेगा और यह काम इतना आसान भी नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले मैच में टिम डेविड ने धमाका कर दिया था। उन्होंने तूफानी फिफ्टी मारते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी संभाल ली थी, उस वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम का काम खराब हो गया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बैटिंग लाइनअप कुछ खास नहीं कर पाई।
AUS vs SA: कब शुरू होगा मैच और कहां देखें लाइव
भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगी। टीवी पर यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मैच को देखा जा सकता है, जियो-हॉटस्टार पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
AUS vs SA: पिच और वेदर रिपोर्ट
जहां तक पिच की बात है, तो बल्लेबाजों की चाँदी हो सकती है। बैटिंग के लिए मददगार विकेट पर गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही कहा जा सकता है। मौसम साफ़ रहेगा और बारिश जैसी कोई संभावना नहीं होगी, इससे एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया टीम
ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, मैथ्यू कुहनेमन
दक्षिण अफ्रीका
ऐडन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डिवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, रासी वैन डर डुसेन, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, नकाबायोम्ज़ी पीटर












Click it and Unblock the Notifications