AUS vs PAK: बच्चों को चूमा, पत्नी को गले लगाकर रो पड़े डेविड वॉर्नर, हज़ारों दर्शक भी हो गये भावुक

David Warner: डेविड वॉर्नर सिडनी टेस्ट मैच के साथ ही खेल को अलविदा कह गए। अंतिम टेस्ट मैच में आखिरी पारी के दौरान वॉर्नर के बल्ले से रन आए। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया और वॉर्नर को जीत के साथ विदाई दी।

वॉर्नर के लिए यह काफी मुश्किल पल था, जब इतने साल खेलने के बाद वह खेल को छोड़कर जा रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में मौजूद सभी फैन्स को मैदान पर आने की छूट दे दी। पल भर में वॉर्नर के चाहने वाले पोडियम के करीब आकर खड़े हो गए।

david warner

इस बीच वॉर्नर भावुक हो गए। यह कुछ ऐसा था, मानों जीवन की किताब का एक पन्ना हमेशा के लिए बंद हो रहा है। वॉर्नर ने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों को याद किया। मुश्किल समय में उनकी पत्नी कैंडिस ढाल बनकर उनके साथ खड़ी रहीं।

मुकाबला समाप्त होने के बाद वह अपनी पत्नी को गले लगा लेते हैं। अपने बच्चों को जाकर दुलारते हैं और गले लगाते समय भावुक हो जाते हैं। एक सफल करियर के बाद खेल को छोड़कर जाते समय भावुक होना लाजमी है। सचिन तेंदुलकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

हजारों फैन्स अपने हीरो वॉर्नर को देखने के लिए मैदान में आ गए थे। सभी का अभिवादन स्वीकारते हुए वॉर्नर ने मुस्कुराहट दिखाई लेकिन अंदर उनके दर्द भी छुपा हुआ था। वह इस बेहतरीन खेल, मैदान और अपने साथियों को छोड़कर हमेशा के लिए जा रहे थे। फैन्स की ऑंखें भी नम थी लेकिन यही इस खेल का नियम है। धाकड़ खिलाड़ी एक दिन चला जाता है और फिर कोई नया आता है।

अंतिम टेस्ट पारी में वॉर्नर के बल्ले से 57 रन देखने को मिले। अपने 7 चौकों से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर अपने दिग्गज को तोहफा दिया। 3-0 से ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज जीत ली और वॉर्नर के जीवन के लिए यह सीरीज हमेशा के लिए यादगार बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+