AUS vs IND, 4th Test: 13 साल से मेलबर्न में टेस्ट नहीं हारी भारतीय टीम, क्या बरकरार रहेगा रिकॉर्ड?
AUS vs IND, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। मौजूदा समय में दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है। पहला टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बाकी के मैचों में जोरदार वापसी की है।
भारत के लिए जीत जरूरी (AUS vs IND 4th Test)
भारत के लिए इस मैच में हार का मतलब होगा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं। टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी, ताकि WTC फाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर सके। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को भी सीरीज में बढ़त बनाने और घर में अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

पिछले 13 सालों से नहीं मिली है हार
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 13 सालों से भारतीय टीम यहां पर नहीं हारी है। यह रिकॉर्ड बॉक्सिंग डे टेस्ट में खिलाड़ियों के मनोबल को और भी बढ़ा सकता है। साल 2020 में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। जबकि साल 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से मात दी थी। यह जीत भारत के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया था।
साल 2011 में मिली थी आखिरी हार
वहीं दिसंबर 2014 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और महत्वपूर्ण टेस्ट मैच हुआ था, जिसमें केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। भारत को मेलबर्न में अपनी आखिरी हार 2011 में मिली थी जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 122 रनों से हराया था। लेकिन इसके बाद से भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर धांसू रहा है।
मेलबर्न में भारत ने खेले हैं इतने टेस्ट
मेलबर्न में अब तक भारतीय टीम ने कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 8 बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं चार बार टीम इंडिया ने विजय प्राप्त की है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच इस मैदान पर 2021 में हुआ था। जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने का भी मुकाम हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications