AUS vs ENG: सिडनी टेस्ट खत्म होते ही ग्राउंड पर टूट पड़े हजारों फैंस, क्या है इस हैरतअंगेज घटना की वजह
AUS vs ENG: दुनिया के कुछ ही देशों में क्रिकेट के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है और ऑस्ट्रेलिया उनमें शामिल है। एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सिडनी में आमने-सामने थीं, जहां मेज़बान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
सिडनी टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। जीत के तुरंत बाद उत्साहित हजारों फैन्स स्टेडियम में घुस आए। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद थे, जिससे माहौल और भी यादगार बन गया।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही था कि प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी के दौरान हजारों फैन्स मैदान में कैसे घुस गए, जब दोनों टीमें वहां मौजूद थीं। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खतरा भी हो सकता था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
क्यों मैदान पर आ गए दर्शक (AUS vs ENG)
दरअसल, इन फैन्स को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैदान में आने की अनुमति दी गई थी। इसी वजह से दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के करीब पहुंच सके। यह नज़ारा ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में ही संभव है, जहां पहले भी कई बार फैन्स को मैदान पर बुलाया जा चुका है। सीरीज में टीम की बड़ी जीत के कारण ऑस्ट्रेलिया के फैंस को बुलाने का फैसला लिया गया था, तीन मैच लगातार जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा और अंतिम मैच में फिर से जीत मिली।
क्या भारत में है ऐसा संभव
भारत में ऐसा नज़ारा संभव नहीं हो सकता, क्योंकि यहां मैच के दौरान कई बार पिच इनवेडर मैदान में घुस जाते हैं, जिन्हें सुरक्षाकर्मी जबरन बाहर ले जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के फैन्स इससे अलग हैं, जो नियमों और सीमाओं को समझते हैं और खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं।
भारत में किसी भी क्रिकेटर की सार्वजनिक मौजूदगी से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ती है। खुले में घूमना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में अगर मैदान पर दर्शकों को बुलाया जाए, तो किसी भी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications